ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Ration Card: इस बार राशन डिपो पर बाजरा गायब, सिर्फ गेहूं ही मिलेगा – जानें वजह!

On: नवम्बर 17, 2025 6:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Ration Card: इस बार राशन डिपो पर बाजरा गायब, सिर्फ गेहूं ही मिलेगा – जानें वजह!
Join WhatsApp Group

Haryana Ration Card चंडीगढ़। हरियाणा के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए बुरी खबर है। इस बार सर्दियों में राशन डिपो पर आपको बाजरा बिल्कुल नहीं मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने साफ कह दिया है कि इस सीजन में बाजरे का वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। अब राशन में सिर्फ गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही दिया जाएगा।

बारिश ने बिगाड़ा पूरा खेल Haryana Ration Card

पिछले कुछ सालों से सर्दियों में गेहूं के साथ-साथ बाजरा भी पीडीएस स्कीम के तहत मिलता रहा था। लेकिन इस बार सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में रुक-रुक कर हुई बारिश ने बाजरे की फसल को खराब कर दिया। बाजरे का रंग बदल गया और क्वालिटी इतनी खराब हो गई कि मंडियों में आए सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो गए। हैफेड और एचडब्ल्यूसी जैसी सरकारी एजेंसियों ने बाजरे की खरीद ही नहीं की, इसलिए अब डिपो पर बाजरा पहुंच ही नहीं पाएगा।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

इस बार क्या-क्या मिलेगा?

गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलो गेहूं पूरा मिलेगा।
बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं दिया जाएगा।
दोनों तरह के राशनकार्ड पर 1 किलो चीनी और 2 लीटर सरसों का तेल भी मिलेगा।
लेकिन बाजरा इस बार जीरो! पिछले सालों में सर्दियों में आधे से ज्यादा बाजरा और बाकी गेहूं मिलता था, वो सुविधा अब खत्म।

विभाग ने दी पक्की जानकारी

नारनौल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वितरण शाखा इंचार्ज कुलदीप शर्मा ने बताया कि नवंबर महीने के लिए 30 हजार क्विंटल से ज्यादा राशन की एलोकेशन हो चुकी है, लेकिन इसमें बाजरा बिल्कुल शामिल नहीं है। सिर्फ गेहूं ही दिया जाएगा। राशन का उठान शुरू हो गया है और डिपो तक पहुंचना भी शुरू हो चुका है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

तो इस बार राशन लेने जाएं तो बाजरे की उम्मीद बिल्कुल न रखें, सिर्फ गेहूं ही हाथ लगेगा!

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment