ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Road reconstruction: 13.79 करोड़ की मंजूरी से 20 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर

On: July 19, 2025 1:43 PM
Follow Us:
Haryana Road reconstruction: 13.79 करोड़ की मंजूरी से 20 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर
Join WhatsApp Group

Haryana Road reconstruction: With the approval of Rs 13.79 crore, the picture of 20 villages will change: (हरियाणा सड़कों का पुननिर्माण) प्रोजेक्ट को आखिरकार मंजूरी मिल गई है, जिससे सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में विकास की नई राहें खुलने जा रही हैं। PWD विभाग ने 9 अहम सड़कों के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है, जिसे पंचकूला मुख्यालय से स्वीकृति भी मिल चुकी है। लगभग 13.79 करोड़ रुपये के बजट पर आधारित इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया अगले 15 दिनों में शुरू हो सकती है।

पिछले वर्ष नवंबर में विभाग ने इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि जून में मोरखेड़ी रोड को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाकी 9 सड़कों पर मुख्यालय की स्वीकृति अब 7 महीने बाद मिल पाई है।

20 गांवों को होगा सीधा लाभ, जलभराव और दुर्घटनाएं होंगी कम Haryana Road reconstruction

इस परियोजना से खरखौदा के आसपास के लगभग (Haryana 20 villages road) को सीधे लाभ मिलेगा। बरसात में जलभराव की समस्या इन क्षेत्रों में आम थी, जिससे जनजीवन प्रभावित होता था। अब इन सड़कों के निर्माण से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और (road safety improvement Haryana) में भी मदद मिलेगी।

जिन गांवों को फायदा पहुंचेगा उनमें फरमाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान, सलीमसर माजरा, सिसाना, रिढ़ाऊ, फरमाना माजरा, भैंसवाल, गोरड़, पाई किड़ौली, सिलाना, मौजमनगर, छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना, गढ़ी सिसाना प्रमुख हैं।

फरीदाबाद वालों की मौज! आश्रम से सेक्टर-37 तक बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, DPR तैयार
फरीदाबाद वालों की मौज! आश्रम से सेक्टर-37 तक बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, DPR तैयार

जानिए किन सड़कों का होगा पुननिर्माण

PWD विभाग द्वारा जिन सड़कों के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई है, उनमें शामिल हैं:

खुर्मपुर से सोहटी वाया पाई किड़ौली रोड

सिसाना-हसनगढ़ रोड

निजामपुर रोड

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2026: मुख्यमंत्री ने जारी की सातवीं किस्त, गैस सब्सिडी के पैसे भी ट्रांसफर
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2026: मुख्यमंत्री ने जारी की सातवीं किस्त, गैस सब्सिडी के पैसे भी ट्रांसफर

झरोठी गांव रोड

नकलोई से बिधलान-सलीमसर माजरा रोड

सोहटी-कुतबगढ़ से दिल्ली बॉर्डर रोड

नाहरा वाल्मीकि चौपाल से हलालपुर रोड

गढ़ी सिसाना से सिसाना समचाना रोड

हरियाणा सरकार का ऐलान: ऑनलाइन मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर
हरियाणा सरकार का ऐलान: ऑनलाइन मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर

गोहाना-सिसाना रोड

(Haryana road reconstruction) से इन सड़कों की हालत सुधरेगी, जिससे ग्रामीण परिवहन और जीवनशैली दोनों में बड़ा बदलाव आने वाला है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now