ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana SMO Jobs: हरियाणा में डॉक्टरों का बवाल! सैनी सरकार 160 SMO सीधी भर्ती करेगी

On: नवम्बर 8, 2025 9:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana SMO Jobs: हरियाणा में डॉक्टरों का बवाल! सैनी सरकार 160 SMO सीधी भर्ती करेगी
Join WhatsApp Group

Haryana SMO Jobs Doctors protest in Haryana: हरियाणा की सैनी सरकार 160 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती करने जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। हालांकि, अब इस भर्ती को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल हरियाणा सिविल सर्विसेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री समेत सभी आला अधिकारियों को इस सीधी भर्ती को रोकने का आग्रह किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो डॉक्टर हड़ताल पर उतरेंगे।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

Haryana SMO Jobs

बताया जा रहा है कि प्रदेश में SMO के 644 पद हैं। जिनमें से 219 खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई विभागीय बैठक में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर मुद्दा उठा था और इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए थे और 160 एसएमओ के पदों पर भर्ती को लेकर सहमति भी बनी थी। अब इन पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा।

नियमों में संशोधन पर बनी थी सहमति

खबरों की मानें, तो मेडिकल हरियाणा सिविल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है साल 2012 के बाद से SMO के पद पर सीधी भर्ती नहीं हुई है। साल 2024 में जब अपनी कई मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए थे तो राज्य के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक हुई थी।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

इसमें तय किया गया था कि आगे से SMO की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी और सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा। लेकिन, इस संशोधन को लागू नहीं किया गया। अब बैठक में SMO की सीधी भर्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार के इस फैसले से डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। इस बारे में सरकार जल्द ही निर्णय ले।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment