Haryana sponsorship scheme: Under Haryana sponsorship scheme, needy children will get ₹4000 every month: (हरियाणा स्पॉन्सरशिप योजना) मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक सहारा देना है जो कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं। खासकर वे बच्चे जो केवल अपनी मां के साथ रहते हैं या जिनके माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
इस योजना के तहत (child welfare Haryana) श्रेणी में आने वाले बच्चों को ₹4000 प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से सीधे बच्चों तक पहुंचाई जाएगी।
पात्रता और आवेदन की शर्तें Haryana sponsorship scheme
इस योजना का लाभ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों पर खरे उतरते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय ₹72,000 से कम होनी चाहिए, जबकि शहरी क्षेत्र में यह सीमा ₹96,000 तय की गई है।
इसके अलावा, लाभार्थी परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही, बच्चे को संबंधित जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले बच्चे (Haryana child support eligibility) के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा लाभ?
जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के बाद पात्र बच्चों को हर महीने ₹4000 की राशि दी जाएगी। यह राशि बच्चों की शिक्षा, पोषण और देखरेख में मदद करेगी। योजना का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना है।
सरकार की यह पहल (Haryana child protection) को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न सिर्फ बच्चों को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।











