ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Teacher Vacancy: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खाली हैं 16,840 शिक्षक पद! जल्द भरेगी सरकार, जानें पूरी डिटेल्स

On: अगस्त 27, 2025 3:50 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Teacher Vacancy: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खाली हैं 16,840 शिक्षक पद! जल्द भरेगी सरकार, जानें पूरी डिटेल्स
Join WhatsApp Group

Haryana Teacher Vacancy news: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में शिक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठा। नूह से कांग्रेस विधायक अहमद आफताब ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का सवाल उठाया, जिसका जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग जल्द ही खाली पड़े 16,840 शिक्षक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह खबर उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी है, जो शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

खाली पदों का हाल

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

हरियाणा में 14,295 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें कुल 1,21,020 शिक्षक पद स्वीकृत हैं। लेकिन अभी केवल 1,04,180 शिक्षक ही कार्यरत हैं, यानी 16,840 पद खाली हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानाचार्य के 2,575 स्वीकृत पदों में से 332 खाली हैं। इसी तरह, मुख्याध्यापकों के 916 में से 819, PGT के 37,738 में से 8,519, मौलिक स्कूल मुख्य अध्यापक के 2,204 में से 30, TGT के 39,828 में से 4,583 और प्राथमिक व मुख्य शिक्षक के 37,759 में से 2,557 पद खाली हैं। इन सभी पदों को जल्द भरने की तैयारी है।

पंचकूला के स्कूल में सुधार की योजना

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने अपने क्षेत्र के अलीपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति पर सवाल उठाया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस स्कूल में 5 कक्ष हैं, जिनमें से एक को लोक निर्माण विभाग ने कंडम घोषित किया है। नए कमरे, चहारदीवारी और शौचालय के लिए 40.85 लाख रुपये का बजट अनुमानित है। प्रशासनिक मंजूरी और धनराशि जल्द ही दी जाएगी। स्कूल में 3 प्राथमिक शिक्षक और 1 गेस्ट PRT कार्यरत हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment