ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

On: August 1, 2025 8:15 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Heavy rain warning till August 5, know in which districts the weather will deteriorate: (हरियाणा मौसम अलर्ट) को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। 1 अगस्त से 5 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना बनी हुई है। (Haryana Rain Alert)

किन जिलों में रहेगा ज्यादा असर? Haryana Weather Update

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

2 अगस्त को हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और भिवानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (Haryana Heavy Rain)

3 अगस्त को भी यही जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर अंबाला, करनाल और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। (Haryana Yellow Alert)

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

4 और 5 अगस्त का पूर्वानुमान

4 अगस्त को अंबाला और यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

5 अगस्त तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले कुछ दिन हरियाणा में मौसम अस्थिर रहेगा। लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। (Haryana Weather Update)

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

(हरियाणा मौसम अलर्ट) को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों में छुट्टी की संभावना है और जरूरी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment