ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: 28 सितंबर की रात से मौसम लेगा करवट, ठंडी हवाएं लाएंगी सुकून

On: सितम्बर 27, 2025 1:55 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: 28 सितंबर की रात से मौसम लेगा करवट, ठंडी हवाएं लाएंगी सुकून
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 28th September चंडीगढ़ | हरियाणा में सितंबर के आखिरी दिनों में तपती धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

सड़कों पर लोग गर्मी से बचने की जद्दोजहद में लगे हैं। लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार, 27 सितंबर तक तो गर्मी और उमस का कहर झेलना होगा, लेकिन 28 सितंबर की रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

हरियाणा में गर्मी और उमस से राहत

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसका असर ज्यादा तो उत्तर प्रदेश में दिखेगा, लेकिन हरियाणा और पंजाब में भी इसका कुछ प्रभाव पड़ेगा।

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से राहत देंगी। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से ठंड भी जल्दी दस्तक दे सकती है। तापमान में गिरावट से सरसों की बिजाई के लिए भी मौसम अनुकूल हो जाएगा।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

इस बार कितनी हुई बारिश? Haryana Weather Update

हरियाणा में इस साल मानसून ने जमकर मेहरबानी की है। 1 जून से 24 सितंबर तक जहां औसतन 413.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां 568.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी यह सामान्य से 38% ज्यादा है। इस अतिरिक्त बारिश ने खेती के लिए माहौल बनाया है, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान भी किया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment