Haryana women scheme: Lado Laxmi Yojana Haryana 45 lakh women will get ₹ 2100 every month: हरियाणा सरकार ने (Lado Lakshmi Yojana Haryana) के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर मुहर लगा दी है और अब यह योजना 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस पर लागू की जाएगी। (₹2100 monthly scheme) के तहत महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहयोग मिलेगा, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें।
इस योजना में वही महिलाएं शामिल होंगी जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच है और जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है। महत्वपूर्ण बात ये है कि लाभार्थी महिला किसी भी प्रकार की पेंशन नहीं ले रही हो।
एक चरण में लागू होगी योजना Haryana women scheme
पहले सरकार का विचार था कि इसे दो चरणों में लागू किया जाए, जिसमें पहले चरण में गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को ₹2100 मिलते। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को नकारते हुए (government scheme for women) को सीधे एक चरण में लागू करने का निर्णय लिया।
अब योजना के तहत सभी योग्य महिलाएं शुरू से ही लाभ पा सकेंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। सरकार का मानना है कि दो चरणों में योजना शुरू करने से लाभ सीमित रह जाएगा और प्रशासनिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
बजट की पक्की तैयारी, कोई रुकावट नहीं
हरियाणा सरकार ने (Haryana budget women scheme) के तहत लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 2025-26 बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया है। योजना के तहत हर महीने ₹980 करोड़ खर्च होंगे और विधानसभा चुनाव 2029 तक इसका बजट निश्चित रूप से सुरक्षित रहेगा।
अगर केवल ₹1.80 लाख वार्षिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाता, तो वार्षिक खर्च ₹450 करोड़ तक सीमित रहता। लेकिन सरकार ने व्यापक लाभ को प्राथमिकता दी है ताकि समाज के हर हिस्से में महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके।











