Haryana Yogasan Olympic sport: Yogasan has become an Olympic sport in Haryana, players will get government quota and national identity: (हरियाणा में योगासन ओलंपिक खेल) के रूप में अब आधिकारिक रूप से शामिल हो गया है। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HYSA) को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (HOA) ने एसोसिएट सदस्यता प्रदान की है। इससे योगासन अब राज्यस्तरीय ओलंपिक ढांचे का हिस्सा बन गया है।
इससे पहले योगासन को वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा खेल के रूप में मान्यता मिली थी, लेकिन राज्य स्तर पर इसे ओलंपिक ढांचे में शामिल नहीं किया गया था। अब इस फैसले से खिलाड़ियों को (Yogasan government quota) और (Yogasan national level entry) जैसे लाभ मिलेंगे।
खिलाड़ियों को मिलेंगी नई सुविधाएं और पहचान Haryana Yogasan Olympic sport
HYSA के सचिव डॉ. युधिष्ठिर ने बताया कि कई योगासन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पाते थे। अब उन्हें न केवल (Yogasan international recognition) मिलेगी, बल्कि सरकारी खेल कोटा और प्रतियोगिताओं में सीधा प्रवेश भी मिलेगा।
HYSA के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि अगले तीन वर्षों में हरियाणा को योगासन पदक तालिका में नंबर-वन राज्य बनाना लक्ष्य है। इसके लिए हर जिले में (Yogasan training center Haryana) खोलने की योजना बनाई गई है।
राज्य में योगासन को मिलेगा नया आयाम
HOA की अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि यह उपलब्धि उन सभी खिलाड़ियों की जीत है जिन्होंने योगासन को खेल के रूप में स्थापित करने के लिए संघर्ष किया। अब राज्य सरकार की खेल नीति में योगासन को प्राथमिकता दी जाएगी और (Yogasan sports development) को गति मिलेगी।
इस फैसले से हरियाणा में योगासन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं को एक नया मंच मिलेगा। यह पहल न केवल खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को भी मजबूत करेगी।













