Health Department Vacancy: Applications started for 220 posts of Ophthalmic Assistant, know eligibility and process: बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती (Bihar health department vacancy) की घोषणा ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 220 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। (Bihar govt job 2025)
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और ऑप्टोमेट्री या नेत्र सहायक के क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं।
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी Health Department Vacancy
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में ISC या 10+2 (बायोलॉजी/गणित) के साथ ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा शामिल है। इसके अलावा NPCB गाइडलाइन के अनुसार किसी सरकारी अस्पताल में दो वर्ष का प्रशिक्षण या बिहार सरकार मान्यता प्राप्त संस्थान से नेत्र सहायक में डिप्लोमा भी मान्य होगा। (Bihar diploma job)
आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार तय की गई है:
- सामान्य/EWS पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष
- पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग व EWS महिला: अधिकतम 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति: अधिकतम 42 वर्ष
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित है:
- सामान्य/पिछड़ा/EWS: ₹500
- SC/ST और बिहार की महिला उम्मीदवार: ₹125
- दिव्यांग (40%+): ₹125 (Bihar job application fee)
- आवेदन प्रक्रिया: आसान स्टेप्स में करें रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवारों को सबसे पहले (shs.bihar.gov.in) पर जाकर “New Registration” करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरनी होगी। दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अंत में आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है। (Bihar job online apply)
यह भर्ती न सिर्फ युवाओं को रोजगार का अवसर देगी, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती प्रदान करेगी। यदि आप योग्यता रखते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।









