Heavy firing at Elvish Yadav ‘s house! Panic in Gurugram, know the whole incident: Bigg Boss OTT के विनर और मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav के घर के बाहर गुरुग्राम में जबरदस्त फायरिंग हुई है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 57 स्थित उनके घर के बाहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक के बाद एक दर्जनों गोलियां चलाईं। ये वारदात सुबह करीब 5:30 बजे हुई जब Elvish घर पर मौजूद नहीं थे।
कैसे हुआ हमला? Elvish Yadav
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उनमें से दो ने Elvish Yadav के घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि Elvish खुद सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर रहते हैं, लेकिन घटना के वक्त वो घर पर नहीं थे।
घर में उस समय केयरटेकर और परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। पुलिस को परिवार की तरफ से शिकायत दी गई है और अब मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्राइम सीन से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और Elvish Yadav के घर के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोशल मीडिया से जुड़े सितारे अब अपराधियों के निशाने पर हैं?












