ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar News: हिसार में कचरे का हाई-टेक समाधान! RFID से हर घर की निगरानी, जानें कैसे!

On: September 4, 2025 12:29 PM
Follow Us:
Hisar News: हिसार में कचरे का हाई-टेक समाधान! RFID से हर घर की निगरानी, जानें कैसे!
Join WhatsApp Group

Hisar waste management, हिसार न्यूज : डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए हाल ही में जिन दो एजेंसियों के पांच साल के लिए टेंडर हुआ ये एजेंसियां हाउस होल्ड की गिनती कर एक-एक घर पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी-आईडेंटीफिकेशन) लगाएंगी। यह आरएफआईडी रोज कूड़ा उठाने वाले वाहन चालक-परिचालक स्कैन करेंगे। इस डेटा के आधार पर यह पता चल पाएगा कि किस एरिया में गाड़ी पहुंची है या नहीं।

यह आरएफआईडी नंबर प्लेट पर लगाई जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को रोज 90 प्रतिशत हाउस होल्ड कवर करने होंगे। इसी आधार पर उसकी पेमेंट की जाएगी। अगर हर घर तक गाड़ी नहीं पहुंची तो यह आरएफआईडी के स्कैन किए डेटा से पता चल जाएगा। निगम अधिकारी इससे पता लगा सकेंगे कि हर घर तक गाड़ी पहुंची है या नहीं। निगम एरिया में वार्ड 1 से 20 तक करीब 95 हजार हाउस होल्ड हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

हर गली, मोहल्ले का होगा सर्वे, रूट प्लान बनेगा

सर्वे में हर गली मोहल्ले का रूट प्लान तैयार होगा। कौन से मोहल्ले में और किन-किन गलियों में एक गाड़ी पहुंचेगी। यह सब ऑन पेपर पहले प्लानिंग की जाएगी। इसी आधार पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम होगा। जितने घरों का कूड़ा उठेगा उसी हिसाब से एजेंसी को पेमेंट की जाएगी। अगर किसी घर से कचरा नहीं उठा तो उतने रुपए एजेंसी के काटे जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

निगरानी को निगम तैयार करवा रहा एप

नगर निगम की टेक्निकल टीम के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार आरएफआईडी के साथ-साथ पब्लिक को दरवाजे पर ही कंप्लेंट की सुविधा दी जाएगी। गेट के साथ ही बारकोड लगाया जाएगा। एजेंसी की टीम सही काम कर रही है या नहीं। रेगुलर आ रही है या नहीं, टाइम पर पहुंच रही है या नहीं। इस ऐप के जरिए सभी तरह से फीडबैक दिया जा सकेंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

साथ ही इसी बार कोड को स्कैन कर कंप्लेंट भी की जा सकेगी। हाल ही में नगर निगम की एजेंसियों के साथ गोसिएशन को लेकर सीएम ही हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग हुई थी। जिन एजेंसियों को टेंडर दिया गया है उनके टेंडर को अप्रूवल दी गई थी। मीटिंग में दी गई अप्रूवल अब नगर निगम के पास पहुँच गई है। एजेंसियों को निगम के अधिकारी जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करेंगे।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment