ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Bypass Project: हिसार में विकास की नई लहर 41 किमी रिंग रोड को मंजूरी, जाम होगा खत्म!

On: अगस्त 30, 2025 4:54 अपराह्न
Follow Us:
Hisar Bypass Project: हिसार में विकास की नई लहर 41 किमी रिंग रोड को मंजूरी, जाम होगा खत्म!
Join WhatsApp Group

Hisar Bypass Project (हिसार) : हिसार शहर को वाहनों के बोझ से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। शहर के दो तरफ बनने वाले मास्टर प्लान को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी मिल गई है। यह रिंग रोड राजगढ़ रोड से शुरू होगा और दिल्ली रोड और चंडीगढ़ रोड से जुड़ेगा।

इससे राजस्थान जाने वाले वाहन दिल्ली रोड मय्यड़ के पास से ही बाईपास निकल जाएंगे। शहर में उनको आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी प्रकार दिल्ली रोड से चंडीगढ़ रोड भी सीधा जा सकेगा। 41 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। 11 गांव की जमीन का अधिग्रहण भी किया जा सकता है।

600 एकड़ भूमि को एक्वायर करने की है योजना

जिले के ऊपर से बनने वाले इस 41 किलोमीटर बाईपास में 11 गांवों की भूमि आ सकती है। प्रोजेक्ट के लिए करीब 600 एकड़ भूमि को एक्वायर की जा सकती है। किसानों को करोड़ो रुपये इस प्रोजेक्ट के लिए दिए जाएंगे। किसानों को इस प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये का मुआवजा मिलेगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

यह बाईपास तलवंडी राणा से शुरू होकर मय्यड़, भगाना, लाडवा, और कैमरी होते हुए देवा गांव के पास राजगढ़ रोड पर खत्म होगा। हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे नंबर-9 से शुरू होने वाला यह रास्ता मिर्जापुर, नियाणा, और धान्सू के पास से गुजरते हुए हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नंबर-52 से जुड़ेगा।

यह होगा रास्ता

• हिसार- दिल्ली नेशनल हाइवे नंबर-9 से बनाए जाना वाला यह बाइपास मय्यड़ गांव के पास से निकाला जाएगा। यह गांव भगाना, लाडवा गांव के ऊपर से होता हुआ तोशाम रोड पर कुटिया के पास से कैमरी होते हुए देवा गांव के पास राजगढ़ रोड से टच करेगा।

हिसार-चंडीगढ़ का बाईपास

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

• हिसार दिल्ली नेशनल हाइवे नंबर 9 पर मय्यड़ गांव से होते हुए मिर्जापुर, नियाणा, धान्सू के नजदीक से होते हुए तलवंडी राणा के पास हिसार- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नंबर-52 से मिलेगा।

इसलिए है जरूरत

हिसार आने वाले समय में विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हिसार एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही 2,900 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसका एमओयू हो चुका है। हिसार के राजस्थान टच होने के कारण यहां से गुजरात, महाराष्ट्र की तरफ सामान जाता है। औद्योगिक क्षेत्र डवल होने के साथ ही आने वाले समय में यह रिंग रोड विकास को बढाएगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment