Hydrogen Train India: Successful trial done for the first time in India, know when it will run on the track: हाइड्रोजन ट्रेन के सफल ट्रायल के साथ भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। (hydrogen train india) चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में हुई इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने देश को स्वच्छ ऊर्जा के नए युग में प्रवेश दिलाया है।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पर्यावरण के लिए वरदान Hydrogen Train India
चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी (hydrogen fuel train) ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह ट्रेन 1200 हॉर्सपावर क्षमता वाली होगी और स्वीडन, जर्मनी जैसे देशों की कतार में अब भारत भी शामिल हो गया है।
यह ट्रेन पर्यावरण हितैषी है क्योंकि इसकी तकनीक हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन के रासायनिक रिएक्शन से बिजली बनाती है। इस प्रक्रिया में सिर्फ भाप और पानी निकलता है, जो पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। (eco friendly train India)
जींद-सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल, जल्द मिलेगी आम लोगों को सुविधा
रेलवे ने इस (hydrogen train Haryana route) के लिए हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबा ट्रायल किया, जिसकी लागत लगभग ₹111 करोड़ रही। सूत्रों की मानें तो 8 कोच की नॉन-एसी ट्रेन होगी जिसमें दोनों तरफ (hydrogen fuel power car) लगे होंगे।
यह ट्रेन 110 किमी/घंटा की गति से दौड़ सकती है और इसकी पहली डिलीवरी 31 अगस्त तक होने की संभावना है। इसका नियमित संचालन जल्दी शुरू किया जा सकता है। (Indian Railways new train)
तकनीकी सफलता के साथ भारत की नई दिशा
इस प्रोजेक्ट ने भारत को उन गिने-चुने देशों की सूची में शामिल कर दिया है जो (hydrogen powered rail) तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह नवाचार भारतीय रेलवे को एक ग्रीन और टिकाऊ भविष्य की दिशा में ले जा रहा है।
जल्द ही यह ग्रीन ट्रेन आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी और (railways technology update) में नया अध्याय जोड़ देगी।













