ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Business Idea: विद्यार्थी बिजनेस आइडिया देंगे तो मिलेगा पुरस्कार, 929 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

On: अगस्त 31, 2025 11:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
Business Idea: विद्यार्थी बिजनेस आइडिया देंगे तो मिलेगा पुरस्कार, 929 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Join WhatsApp Group

Business Idea Competition (सोनीपत) : राजकीय स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभाग ने विद्यार्थियों को अपने बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत करने के लिए अवसर दिया है। जिला स्तर पर श्रेष्ठ बिजनेस आइडिया चयनित होने पर पांच हजार रुपए और प्रदेश स्तर पर आइडिया चयनित होने पर 20 हजार रुपए का पुरस्कार किया जाएगा।

इसमें भाग लेने के लिए अभी तक करीब 929 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूलों में कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है।

बिजनेस आइडिया से चमकेगी प्रतिभा

नीति में विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा देने के साथ-साथ नवाचार पर जोर दिया गया है। स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों की सोच में बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके विशेषज्ञ करेंगे बिजनेस द्यर्थना बिजनेस आइडिया का मूल्यांकन आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना और उनके रचनात्मक विचारों को सम्मानित करना है। पहले नेशनल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) सेंटरों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भाग लिया जाता था।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

कैसे होगा चयन?

विभाग ने इस बार स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भाग लेने की छूट दी हुई हैं। यह एक टीम वर्क होगा, जिसमें तीन से पांच विद्यार्थी भाग लेंगे। जो स्कूल, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तर पर श्रेष्ठ 10 आइडिया प्रस्तुत देने वाली टीमों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक टीम को पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार किया जाएगा। जिससे वे अपने आइडिया पर वर्किंग कर सके। प्रदेश स्तर पर पांच टीमों का चयन होगा। जिन्हें 20 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

सागर एनएसक्यूएफ के जिला संयोजक सागर शर्मा ने बताया कि टीमों को अपने बिजनेस आइडिया के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति देनी होगी, और विशेषज्ञों द्वारा उनकी प्रस्तुति मूल्यांकन की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें उन्हें अपना प्रेजेंटेशन देने, बातचीत करने और अन्य जानकारियां दी जाएगी।

शिक्षकों और बच्चों में जोश

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

यह भविष्य में भी उनके काम आएगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनर सचिन, शिक्षिका गरिमा व श्वेता को एससीईआरटी की तरफ से प्रशिक्षण दिया गया था। इन मास्टर ट्रेनरों की तरफ से डाइट में स्कूल में दो-दो शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि वे स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार कर सके।

सोनीपत डीपीसी सुजाता खत्री ने कहा कि विभाग ने विद्यार्थियों को अपना बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। श्रेष्ठ आइडिया को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन कराने में विद्यार्थियों का उत्साह दिखा है। अब तक करीब 929 विद्यार्थी और 250 शिक्षकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। स्कूलों में कार्यशाला आयोजित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment