ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चंडीगढ़ में फेसबुक फ्रेंड बनकर 22 लाख की ठगी! लड़की ने दिया मुनाफे का लालच!

On: September 11, 2025 7:20 PM
Follow Us:
चंडीगढ़ में फेसबुक फ्रेंड बनकर 22 लाख की ठगी! लड़की ने दिया मुनाफे का लालच!
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Online Trading Scam: चंडीगढ़ में ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-29 के मनीष मल्होत्रा को एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 22 लाख 34 हजार 607 रुपये ठग लिए। यह धोखाधड़ी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर की गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर दोस्ती, फिर ठगी

मनीष मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक पर ज्योति नाम की एक महिला से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद ज्योति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा कमाने की बात कही। उसने अपने पिता संजीव भटनागर से बात करने को कहा। संजीव ने मनीष को भरोसे में लेकर ट्रेडिंग के फायदे गिनाए और दावा किया कि कई लोग इससे लाखों कमा रहे हैं। मनीष उनके झांसे में आ गए।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

पहले 5 हजार, फिर लाखों गंवाए

मनीष ने शुरुआत में 5 हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद आरोपियों ने उनका ऑनलाइन अकाउंट बनाया और धीरे-धीरे उनसे 22 लाख 34 हजार 607 रुपये निवेश करवा लिए। लेकिन जब मुनाफा नहीं मिला और मनीष ने संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें फेसबुक और अन्य माध्यमों से ब्लॉक कर दिया।

चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने इस ठगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) के तहत साइबर सेल, सेक्टर-17 थाने में एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment