ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Indian railways new trains: रेवाड़ी समेत हरियाणा को मिली लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात

On: July 25, 2025 6:20 AM
Follow Us:
Indian railways new trains: रेवाड़ी समेत हरियाणा को मिली लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात
Join WhatsApp Group

Indian railways new trains: Haryana including Rewari gets the gift of long distance trains: दौराई गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन (weekly train Godda) की घोषणा से उत्तर भारत के रेल यात्रियों को एक नई राहत मिली है। खासकर दिल्ली-NCR, हरियाणा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अब लंबी दूरी तय करने में अधिक सहूलियत मिलेगी।

गोड्डा से दौराई तक का विस्तृत शेड्यूल Indian railways new trains

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी कि उद्घाटन स्पेशल ट्रेन (train schedule Ajmer) 26 जुलाई को गोड्डा से शाम 4 बजे रवाना होगी और सोमवार को दोपहर 1.30 बजे दौराई पहुंचेगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ट्रेन नंबर 19603 (Godda rail route) प्रत्येक रविवार को दौराई से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर सोमवार रात 10.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 19604 प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे गोड्डा से निकलकर बुधवार शाम 5.20 बजे दौराई पहुँचेगी।

किस-किस स्टेशन पर रुकेगी यह ट्रेन?

इस रेलसेवा का स्टॉपेज रूट काफी विस्तृत है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोबिंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा और पोडैयाहाट (train halts Rewari) जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

यात्रियों के लिए शानदार कोच सुविधा

इस नियमित साप्ताहिक रेलसेवा में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें सेकेंड एसी, तीन थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनाम, सात द्वितीय शयनयान और चार सामान्य श्रेणी के कोच होंगे (new sleeper coaches train)। इससे हर वर्ग के यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment