ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

International Gita Festival: कुरुक्षेत्र बनेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भक्ति-संस्कृति का केंद्र

On: November 11, 2025 9:08 PM
Follow Us:
International Gita Festival: कुरुक्षेत्र बनेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भक्ति-संस्कृति का केंद्र
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (International Gita Festival)। धर्मनगरी में तीन दिन बाद जब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा, तब पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आएगा। गीता के उपदेशों और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा पर श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।

International Gita Festival: कुरुक्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया

शहर के चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं तथा रंग रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर गीता के श्लोक और महाभारत प्रसंगों की पेंटिंग लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मेला ग्राउंड में झूले लगाए जा चुके हैं।

सरल और शिल्प मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिल्पकारों को दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार और स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉक तैयार कर रहे हैं। धर्मनगरी गीता के ज्ञान और सांस्कृतिक वैभव से आलोकित होगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

यादगार लम्हों को दर्शाया जाएगा

देश के कौने-कौने व जाने माने धार्मिक और पर्यटन स्थल पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के यादगार लम्हों को दर्शाया जाएगा। इसके लिए सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से तमाम प्रबंध किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहन उज्जैन, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थों पर भी पहुंचेगा।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भव्य बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देश विदेश के हर व्यक्ति के पास पहुंचाया जाए और जिले में होने वाले तमाम कार्यक्रमों को हर कोने में देखा जा सके। इसके लिए जहां मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से यूट्यूब चैनल को भी शुरू किया जाएगा।

डिजिटल प्लेटफार्म पर दिखाने की व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को डिजिटल प्लेटफार्म पर दिखाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। इसलिए सूचना जनसंपर्क विभाग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, केडीबी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों के अहम लम्हों को दिखाया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह राज्यस्तरीय प्रदर्शनी 24 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में जहां पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

24 नवंबर से होंगे मुख्य आयोजन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। 24 नवंबर से ब्रह्मसरोवर परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ होगी। इससे पूर्व 15 नवंबर को मेले का शुभारंभ राज्यपाल प्रो. असीम घोष करेंगे।

पैवेलियन बनेगा आकर्षण का केंद्र

गीता जयंती महोत्सव में पुरूषोत्तमपुरा बाग में लगने वाले हरियाणा पैवेलियन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश पैवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां लोक संस्कृति, कला, साहित्य और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की झलक भी लोगों को प्रेरित करेगी। पैवेलियन का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रमों के साथ होगा। हरियाणा के साथ-साथ मध्य प्रदेश की संस्कृति से भी दर्शक रूबरू होंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment