ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 18 Pro Leak: का नया लुक लीक! ट्रांसपैरेंट बैक, 3 धांसू कलर, 10 महीने पहले ही हंगामा!

On: नवम्बर 9, 2025 6:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
iPhone 18 Pro Leak: का नया लुक लीक! ट्रांसपैरेंट बैक, 3 धांसू कलर, 10 महीने पहले ही हंगामा!
Join WhatsApp Group

iPhone 18 Pro Leak: दिल्ली: iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्चिंग में अभी करीब 10 महीने बाकी हैं। ये सीरीज अगले साल सितंबर में आ सकती है, लेकिन इसकी डिटेल्स पहले ही लीक होकर तहलका मचा रही हैं। कंपनी इस हैंडसेट को बिल्कुल नए रियर डिजाइन के साथ ला सकती है। साथ ही iPhone 18 Pro सीरीज में तीन नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। चलो, जानते हैं कि इस सीरीज में क्या-क्या खास होने वाला है।

Apple ने iPhone 17 सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया है। लॉन्च के सिर्फ दो महीने बाद ही iPhone 18 Pro मॉडल्स के फीचर्स लीक हो गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में iPhone 18 Pro के डिजाइन में बड़ा बदलाव बताया जा रहा है। फोन का बैक पैनल कुछ साल पहले आए Nothing फोन और HTC के कुछ मॉडल्स से इंस्पायर्ड होगा।

स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले कटआउट मिलेगा। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में ऐपल का नेक्स्ट जेनरेशन A20 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर होगा। आइए जानते हैं ऐपल के अपकमिंग स्मार्टफोन में क्या कुछ खास होने वाला है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

नए डिजाइन के साथ होगा लॉन्च iPhone 18 Pro Leak

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में ट्रांसपैरेंट रियर पैनल मिलेगा। वहीं iPhone 18 Pro Max में स्टील इनकेस्ड बैटरी मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल iPhone 18 Pro सीरीज के लिए HIAA (होल इन एक्टिव एरिया) टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर रहा है।

इस टेक्नोलॉजी की मदद से कैमरा या फेस ID को OLED पैनल में इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि फ्यूचर iPhone में हमें नया डिस्प्ले मिल सकता है। संभव है कि कंपनी फुल स्क्रीन iPhone पर काम कर रही हो। फोन में पंच होल कटआउट मिल सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 Pro?

रियर पैनल की बात करें तो कंपनी iPhone 17 Pro वाले कैमरा आइलैंड डिजाइन को दोहरा सकती है। iPhone 18 Pro के डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी वैपर चेंबल कूलिंग का इस्तेमाल कर सकती है, जो स्टेनलेस स्टील से बना होगा।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

iPhone 18 Pro सीरीज में नया बरगंडी, कॉफी और पर्पल कलर इंट्रोड्यूस हो सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने फोल्डिंग फोन को भी सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, iPhone 18 को कंपनी iPhone 18e के साथ 2027 में लॉन्च कर सकती है। ध्यान रखें कि ये सारी जानकारी लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है। ऐपल ने आधिकारिक रूप से कोई डिटेल शेयर नहीं की है।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment