ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jobs News: दिल्ली में 737 पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

On: September 28, 2025 8:24 AM
Follow Us:
Jobs News: दिल्ली में 737 पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन
Join WhatsApp Group

Government jobs News SSC vacancy: नई दिल्ली | नौकरी की तलाश में हैं और ड्राइविंग में माहिर हैं? तो आपके लिए सुनहरा मौका है! कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के 737 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।

अगर आप 12वीं पास हैं और आपके पास हैवी मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस है, तो बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करें। ये मौका आपकी जिंदगी बदल सकता है!

कैटेगरी के हिसाब से रिक्तियां jobs News

इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पद इस तरह बंटे हैं:
यूआर: 351
ईडब्ल्यूएस: 73
ओबीसी: 170
एससी: 87
एसटी: 56

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए कुछ खास शर्तें हैं। उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए और हैवी मोटर व्हीकल चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 170 सेमी होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को 5 सेमी की छूट मिलेगी)। सीने का माप 81 से 85 सेमी होना चाहिए, जिसमें 4 सेमी का फूलना जरूरी है। उम्र की सीमा 21 से 30 साल है, लेकिन एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पूर्व सैनिकों को 3 साल और स्पोर्ट्सपर्सन को 5/10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल/ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग लाइसेंस वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। नौकरी पक्की होने पर सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह होगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं, महिलाओं, एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन मुफ्त है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करना बेहद आसान है। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। वहां ‘Delhi Police Constable Driver-Male In Delhi Police Examination-2025’ लिंक पर क्लिक करें।

फॉर्म खुलने पर मांगी गई जानकारी भरें, सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment