ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jyoti Malhotra Spy Case: जेल में मना 35वां जन्मदिन, वकील बोले- चार्जशीट नहीं आई तो मिलेगी डिफॉल्ट बेल

On: August 1, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Jyoti Malhotra Spy Case: जेल में मना 35वां जन्मदिन, वकील बोले- चार्जशीट नहीं आई तो मिलेगी डिफॉल्ट बेल
Join WhatsApp Group

Jyoti Malhotra Spy Case: 35th birthday celebrated in jail, lawyer said- if chargesheet is not filed then default bail will be given: (Jyoti Malhotra Spy Case) में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आज अपना 35वां जन्मदिन जेल की चारदीवारी में मना रही हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई से जेल में बंद ज्योति पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। उनके पिता हरीश मल्होत्रा आज उनसे मिलने जेल जा सकते हैं।

ज्योति पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान गई थीं और सितंबर में थाईलैंड के पटाया शहर की यात्रा की थी। इसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत उन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा। 15 अगस्त को उन्हें जेल में पूरे 90 दिन हो जाएंगे।

वकील बोले- चार्जशीट नहीं आई तो मिलेगी डिफॉल्ट बेल Jyoti Malhotra Spy Case

खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर
खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर

ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अगर पुलिस 90 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं करती है, तो वे (Jyoti Malhotra Default Bail) की अर्जी देंगे। यह बेल तब मिलती है जब पुलिस आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाती।

ज्योति पर जो धाराएं लगी हैं, उनमें 7 साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय मिलता है। अगर सजा 7 साल से कम होती, तो यह समयसीमा 60 दिन होती।

जेल में नहीं होता जन्मदिन का जश्न, मिलती है योग और किताबें

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी
फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी

हिसार की सेंट्रल जेल टू के सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि जेल में किसी भी विचाराधीन या सजायाफ्ता बंदी के जन्मदिन मनाने का कोई प्रावधान नहीं है। जेल में हजारों कैदी हैं और सरकार से कोई अलग बजट नहीं आता।

हालांकि, महिला कैदियों को योगा करवाया जाता है और उन्हें सिलाई-कढ़ाई जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाता है। साथ ही पढ़ने के लिए किताबें भी दी जाती हैं। (Jyoti Malhotra Jail Routine) में भी यही सुविधाएं शामिल हैं।

सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट
सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now