ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal News: डेंगू ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, कैथल जिले में मरीजों की संख्या 87 तक पहुंची

On: November 18, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Kaithal News: डेंगू ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, कैथल जिले में मरीजों की संख्या 87 तक पहुंची
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal News): जिले में डेंगू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बार डेंगू ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब तक 87 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष कुल 77 मामले दर्ज हुए थे।

वहीं इस सीजन में चिकनगुनिया के तीन नए मामले भी रिपोर्ट हुए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और डोर-टू-डोर लार्वा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Kaithal News: 10,412 घरों का सर्वे

मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों ने 10,412 घरों का सर्वे किया, जिसमें 30 स्थानों पर मच्छर का लार्वा पाया गया। जिले में विभाग की ओर से 930 टीमें लगातार सर्वे और जागरूकता अभियान चला रही हैं।

लोगों को पानी के बर्तनों की सफाई, कूलर-फ्रिज की ट्रे में जमा पानी हटाने, पुराने सामान की सफाई और घर के बाहर पानी न जमा होने देने की सलाह दी जा रही है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

साल-दर-साल मरीजों की संख्या

2020: मलेरिया – 0, डेंगू – 114, चिकनगुनिया – 0

2021: मलेरिया – 0, डेंगू – 1212 (सबसे ज्यादा मामले), चिकनगुनिया – 0

2022: मलेरिया – 0, डेंगू – 116, चिकनगुनिया – 2

2023: मलेरिया – 0, डेंगू – 118, चिकनगुनिया – 1

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

2024: मलेरिया – 1 (5 साल में पहला मामला), डेंगू – 77, चिकनगुनिया – 0

2025 (नवंबर तक): मलेरिया – 1, डेंगू – 87, चिकनगुनिया – 3

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस सीजन में डेंगू के 87 और चिकनगुनिया के तीन मामले सामने आए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके।

टीमें जहां भी लार्वा मिलने की पुष्टि करती हैं, वहां दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि फॉगिंग के अभाव को लेकर लोगों में नाराजगी है। शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका और पंचायतों को फॉगिंग की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन कई पंचायतों के पास मशीनें उपलब्ध ही नहीं हैं। ऐसे में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम कैसे संभव होगी?

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment