ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: 2-3 दिन इन राज्यों में मचेगा कोहराम, मौसम विभाग की चेतावनी

On: September 16, 2025 3:12 PM
Follow Us:
Kal Ka Mausam: 2-3 दिन इन राज्यों में मचेगा कोहराम, मौसम विभाग की चेतावनी
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 16 September: There will be chaos in these states for 2-3 days, Weather Department issues warning: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 2-3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में मानसून के लौटने के आसार हैं। आइए जानते हैं मंगलवार और आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

कहां-कहां होगी बारिश? Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 17 से 20 सितंबर तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में, 16 से 18 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में, और 16 से 19 सितंबर तक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 16 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं। 16 से 17 सितंबर के बीच 11 जिलों और 17 से 18 सितंबर के बीच 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

बिहार में भी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 16 सितंबर को बिहार के सारण, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस वजह से इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश

16 से 18 सितंबर तक कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, जबकि 16 से 17 सितंबर तक मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है। 16 सितंबर को कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में, और 16 से 19 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment