ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kalesar AI System: कलेसर जंगल में पहली बार लगेगा हाई-टेक AI सिस्टम, बढ़ेगी वन्य जीवों पर निगरानी

On: नवम्बर 25, 2025 5:29 अपराह्न
Follow Us:
Kalesar AI System: कलेसर जंगल में पहली बार लगेगा हाई-टेक AI सिस्टम, बढ़ेगी वन्य जीवों पर निगरानी
Join WhatsApp Group

Kalesar AI System: कलेसर जंगल में एआई सिस्टम लगने से वन्य जीवों की निगरानी, घुसपैठ पर अलर्ट और जंगल की सुरक्षा अब और मजबूत होगी।

हिमाचल की शिवालिक पहाड़ियों से सटा हरियाणा का सबसे बड़ा कलेसर नेशनल पार्क अब हाई-टेक सुरक्षा से लैस होने जा रहा है। यहां पहली बार एआई सिस्टम लगाया जाएगा, जो वन्य जीवों की हर गतिविधि पर नजर रखेगा।

जंगल में किसी तरह की घुसपैठ, मूवमेंट या किसी खास क्षेत्र में जानवरों की संख्या सब कुछ इस सिस्टम से मॉनिटर होगा। एआई को चलाने के लिए एक खास कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से कर्मचारी हर गतिविधि रियल टाइम में देख सकेंगे।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

Kalesar AI System: जंगल में लगेगा तीन मंजिला वॉच टॉवर

कलेसर नेशनल पार्क में तीन मंजिला वॉच टॉवर भी तैयार किया जाएगा। घुमावदार सीढ़ियों से ऊपर तक जाने की सुविधा होगी, ताकि जंगल सफारी पर आए पर्यटक ऊपर से दूरबीन के जरिए वन्य जीवों का नज़ारा ले सकें।

पहले चरण में मुख्य द्वार पर 18 फीट ऊंचा एक वॉच टॉवर पहले ही लग चुका है, लेकिन यह एक साथ 5-6 लोगों को ही ऊपर जाने की सुविधा देता है। नया तीन मंजिला टॉवर इससे काफी बड़ा होगा और इसमें बैठने की सुविधा भी होगी।

11,570 एकड़ में फैला विशाल कलेसर जंगल

कलेसर नेशनल पार्क कुल 11,570 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हाथी, चीता, बाघ, सांभर, अजगर, मोर, हिरण, चीतल, कोबरा, बंदर, लंगूर समेत कई दुर्लभ जीव पाए जाते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

यहां पहले एक ही मुख्य द्वार था, लेकिन अब दो मुख्यद्वार हैं
नए द्वार से प्रवेश होगा और पुराने से जंगल सफारी की निकासी।

नए मुख्यद्वार के पास पहली बार टिकट हाउस भी बनाया गया है, जहां से पर्यटक जंगल सफारी के लिए टिकट ले सकेंगे।

एआई सिस्टम से आग और घुसपैठ पर तुरंत अलर्ट

कलेसर में लगने वाला एआई सिस्टम सिर्फ वन्य जीवों पर नजर नहीं रखेगा, बल्कि जंगल में किसी भी घुसपैठ या आग लगने पर भी कर्मचारियों को तुरंत अलर्ट करेगा। इससे जंगल की सुरक्षा और मॉनिटरिंग दोनों और मजबूत हो जाएंगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना के अनुसार
“एआई सिस्टम और तीन मंजिला वॉच टॉवर जल्द लगाया जाएगा। इससे जंगल में होने वाली हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।”

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment