ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karnal Train Cancellation: रेलवे मंडल का शेडयूल जारी, वंदे भारत समेत 50 ट्रेनें रद्द

On: August 30, 2025 2:29 PM
Follow Us:
Karnal Train Cancellation: रेलवे मंडल का शेडयूल जारी, वंदे भारत समेत 50 ट्रेनें रद्द
Join WhatsApp Group

Karnal Train Cancellation (करनाल) : यात्रीगणों को सूचित किया जाता कि दो दिन रेलवे स्टेशन पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आने वाले दो दिन यानि 30 व 31 अगस्त को पंजाब, पठानकोट, हिमाचल, जम्मू की और जाने वाली लगभग 50 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके लिए रेलवे मंडल से शेडयूल जारी किया है। यह फैसला रेलवे मंडल ने इन इलाकों में हुई तेज बरसात व बाढ़ के कारण लिया है। जिस कारण ट्रेनों के पहियों को बरसात का ब्रेक लग गया है, लेकिन झेलम, बेगमपुरा, मोरी आदि कई ट्रेनें हैं, जो अंबाला तक ही चलेंगी।

वहीं, अगर बात करें इन रद्द होने वाली ट्रेनों में जम्मू मेल, जम्मू तवी, वंदे भारत आदि एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। पंजाब व जम्मू में बाढ के हालतों के चलते टिकट बिक्री भी कम हो गई हैं। पहले जहां पर प्रतिदिन आठ हजार से अधिक टिकट बिकती थी, अब वह साढ़े तीन हजार तक हो गई हैं, लेकिन अगर बात करें, शनिवार को कुछ लोग ट्रेनों के स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए कुछ यात्री इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठे दिखे।

वहीं, कुछ लोग टिकट काउंटर पर जानकारी लेकर रेलवे स्टेशन से जाते दिखे। बता दें कि अगर पंजाब, जम्मू में यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में भी ट्रेनों का जारी शेडयूल बढ़ सकता है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

30 और 31 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनों के नंबर हैं: 12425, 14661, 14803, 12413, 12355, 12237, 12223, 3309, 19027, 13151, 11077, 12331, 18309, 22431, 22439, 26405, 22477, 22461, 14609, 12445, 20433, 19803, 12919, 12473, 19224, 14804, 12238, 18102, 12414, 12266, 13152, 12426, 14662, 12588, 11078, 74906, 74909, 74907, 22401, 74910, 22478, 26406, 12920, 12472, 22440, 20434, 14610, 14504, 12446, 16032, 22462।

टिकट बिक्री में भारी गिरावट

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पिछले पांच दिनों में टिकट बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है:
24 अगस्त: 7003
25 अगस्त: 5000
26 अगस्त: 4900
27 अगस्त: 4430
28 अगस्त: 4301
29 अगस्त: 3500

पांच दिनों से काम पूरी तरह

प्रभावित शहर निवासी आटो चालक संजय कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से ट्रेनें लेट होने की वजह से धंधा बिल्कुल चौपट हो गया है। कम ट्रेनें चल रही हैं। यात्री स्टेशन पर आने की जगह बसों या अपने खुद के वाहनों में सफर कर रहे हैं। काम पूरा प्रभावित हो गया है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

सुबह की दिहाड़ी नहीं हुई पूरी आटो चालक विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेनें नहीं चल रही हैं। जिस कारण काम भी पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से लेकर तीन बजे तक दिहाड़ी ही पूरी नहीं हुई है। आगे पता नहीं कब तक यह स्थिति रहेगी।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment