ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

खाटूश्याम फाल्गुनी मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानिए दिल्ली-रींगस रूट का पूरा शेड्यूल

On: February 20, 2026 10:53 AM
Follow Us:
खाटूश्याम फाल्गुनी मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानिए दिल्ली-रींगस रूट का पूरा शेड्यूल
Join WhatsApp Group

दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सहित दक्षिण हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। खाटूश्याम मंदिर पर लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 से 23 फरवरी तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से रींगस के बीच एक नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन का अहम फैसला लिया है। इस निर्णय से मेले में जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

जानिए दिल्ली से प्रस्थान का पूरा शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04401 दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से शाम 07.10 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह स्पेशल ट्रेन शाम 07.48 बजे गुरुग्राम और 08.20 बजे पटौदी रोड स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद यह रात 12.45 बजे रींगस और अंत में रात 02.30 बजे फुलेरा जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

HBSE बिग अपडेट: हरियाणा बोर्ड ने 9वीं-10वीं विज्ञान विषय की अंक प्रणाली बदली, अब 80 नंबर की होगी लिखित परीक्षा
HBSE बिग अपडेट: हरियाणा बोर्ड ने 9वीं-10वीं विज्ञान विषय की अंक प्रणाली बदली, अब 80 नंबर की होगी लिखित परीक्षा

वापसी की यात्रा का यह रहेगा समय

वापसी के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर 04402 का नया शेड्यूल तय किया है। यह ट्रेन सुबह 11.40 बजे फुलेरा से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 04.08 बजे रेवाड़ी, साढ़े 4 बजे पटौदी और शाम 5 बजे गुरुग्राम होते हुए शाम 06.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर वापस आएगी।

17 कोच वाली अनारक्षित ट्रेन के ठहराव

बीच रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर अपना ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 17 कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09713/14 भी 1 मार्च तक इसी समय-सारणी के हिसाब से पटरियों पर दौड़ेगी।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

दैनिक रेल यात्री संघ ने जताई खुशी

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने रेलवे की इस नई सुविधा का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। चौहान ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन किया जाना चाहिए।

Haryana Police भर्ती: 5500 कांस्टेबल पदों के लिए PMT-PST का शेड्यूल जल्द, 3 लाख युवाओं ने किया आवेदन

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment