ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ladli Scheme Delhi: बेटी के जन्म पर दिल्ली सरकार देगी 11 हजार रुपये! जानें कैसे मिलेगा ये शगुन

On: अगस्त 26, 2025 6:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ladli Scheme Delhi: बेटी के जन्म पर दिल्ली सरकार देगी 11 हजार रुपये! जानें कैसे मिलेगा ये शगुन
Join WhatsApp Group

Ladli Scheme Delhi: Delhi government will give 11 thousand rupees on the birth of a daughter! Know how to get this omen: नई दिल्ली: एक वक्त था जब बेटियों के जन्म पर समाज में उदासी छा जाती थी, लेकिन अब समय बदल रहा है। लोग पुरानी सोच को पीछे छोड़कर बेटियों को बेटों के समान मान रहे हैं।

अब बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी का माहौल होता है, मिठाइयां बांटी जाती हैं और जश्न मनाया जाता है। दिल्ली सरकार भी बेटियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म पर माता-पिता को 11 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। आइए, इस योजना की पूरी जानकारी लेते हैं।

2008 से चली आ रही है ये योजना Ladli Scheme Delhi

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2008 को लाडली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद बेटियों के जन्म दर को बढ़ाना और उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह योजना बेटियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

क्या-क्या मिलेगा लाभ?

लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई पूरी होने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है।

बेटी के जन्म पर माता-पिता के खाते में 11 हजार रुपये जमा किए जाते हैं। इसके बाद, जब बेटी पहली, छठी, नौवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में पहुंचती है, तो उनके खाते में कुल 55 हजार रुपये की राशि दी जाती है। जब बेटी 18 साल की हो जाती है और 10वीं पास कर लेती है, तो उसे पूरी राशि ब्याज समेत दे दी जाती है।

कौन ले सकता है लाभ?

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ होना चाहिए। परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। बेटी का जन्म प्रमाण पत्र MCD, NDMC या रजिस्ट्रार द्वारा जारी होना चाहिए। इसके अलावा, माता-पिता को बेटी के जन्म से कम से कम 3 साल पहले से दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

आवेदन का आसान तरीका

लाडली योजना में आवेदन करना बेहद आसान है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएं। वहां “Apply Online” सेक्शन में जाकर “Apply for Service” पर क्लिक करें।

फिर वूमेन एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट के ऑप्शन में लाडली योजना का चयन करें। इसके बाद Citizen Account Details और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सारी जानकारी भरकर “Apply Now” पर क्लिक करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

आपको मोबाइल पर एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी जिला दफ्तर में जमा करें। आवेदन की जांच के बाद, अगर सब कुछ सही पाया गया, तो 90 दिनों के अंदर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment