ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात! इस महीने से खाते में आएंगे 2100 रुपये

On: अगस्त 25, 2025 6:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात! इस महीने से खाते में आएंगे 2100 रुपये
Join WhatsApp Group

Lado Lakshmi Yojana: A big gift for the women of Haryana! Rs 2100 will come in the account from this month: हिसार | हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी! लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को हिसार के बरवाला शहर में 5 करोड़ रुपये की 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2025 के अंत तक पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये की राशि आने शुरू हो जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल खोला जाएगा।

लाडो लक्ष्मी योजना का बड़ा ऐलान Lado Lakshmi Yojana

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने चुनाव से पहले डीएससी समाज को 10% आरक्षण देने का वादा किया था, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया गया। गंगवा ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे लाडो लक्ष्मी योजना के पोर्टल पर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि 2100 रुपये की राशि का लाभ उठा सकें।

विपक्ष पर जमकर बरसे

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ घोषणा पत्र जारी करता है, लेकिन बीजेपी संकल्प पत्र लाती है और उसे पूरा भी करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी के सभी संकल्प हर हाल में पूरे किए जाएंगे।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

फसलों के नुकसान का मुआवजा

गंगवा ने बताया कि बरवाला में बरसाती पानी की निकासी के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, इस साल बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा भी किसानों को दिया जाएगा। इसके अलावा, बरवाला की कई रिहायशी कॉलोनियों को वैध करने के बाद वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ढाणी गारण अब हंस नगर

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

बरवाला के ढाणी गारण गांव का नाम बदलकर हंस नगर करने के फैसले पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने मंत्री गंगवा का जोरदार स्वागत किया। गंगवा ने कहा कि यह कदम गांव की नई पहचान और गौरव को बढ़ाएगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment