ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा धमाका! अब पैसा 2 किश्तों में,  CM का ऐलान

On: नवम्बर 16, 2025 6:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा धमाका! अब पैसा 2 किश्तों में,  CM का ऐलान
Join WhatsApp Group

Lado Lakshmi Yojana: हिसार | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार पहुंचे और उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खरक पूनिया में दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां सर्व समाज पूनिया खाप के लोगों ने उन्हें दादा बाढ़ देव पूनिया की चांदी की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत और सम्मान किया।

इस मौके पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में दिखा।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

लाडो लक्ष्मी योजना में जबरदस्त बदलाव Lado Lakshmi Yojana

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने महिलाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने ऐलान किया कि लाडो लक्ष्मी योजना में अब बड़ा बदलाव किया जाएगा।

अब योजना की पूरी राशि एक साथ नहीं, बल्कि दो किश्तों में दी जाएगी। इसका मकसद ये है कि बहनें-बेटियां उस पैसे का सही इस्तेमाल कर सकें, अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करें या कोई काम धंधा खड़ा कर सकें। सीएम ने कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और परिवार को मजबूती मिलेगी।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

खरक पूनिया गांव को मिली बड़ी सौगातें

प्रदेश महामंत्री की मांग पर सीएम ने तुरंत हामी भरी और गांव खरक पूनिया में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही गांव को हाईटेक लाइब्रेरी का तोहफा भी दिया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। सबसे खास बात – गांव का स्कूल अब मॉडल संस्कृत स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसका नाम दादा बाढ़ देव के नाम पर रखा जाएगा। गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा!

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment