ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 25 सितंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये!

On: September 8, 2025 7:50 AM
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 25 सितंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये!
Join WhatsApp Group

Lado Lakshmi Yojana: Great news for the women of Haryana! Lado Lakshmi Yojana will start from 25 September, you will get 2100 rupees every month!: चंडीगढ़: हरियाणा की महिलाओं का इंतजार अब खत्म! हरियाणा सरकार 25 सितंबर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल और कौन से दस्तावेज हैं सबसे जरूरी।

लाडो लक्ष्मी योजना का वादा Lado Lakshmi Yojana

2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था। इस नारे का असर दिखा और बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आई।

डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया 'Dual OTP' सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 
डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया ‘Dual OTP’ सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 

नई सरकार बनते ही लोग लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की मांग करने लगे। पिछले विधानसभा सत्र में इसका बजट तय किया गया, और अब 25 सितंबर से यह योजना शुरू हो रही है। इसके बाद पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे।

सबसे जरूरी दस्तावेज: फैमिली आईडी

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), जिसमें आय का सत्यापन होना अनिवार्य है। इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे कम है।

पहले चरण में 1 लाख तक की आय वाले परिवारों को शामिल किया गया है। भविष्य में दूसरे चरण में 1.8 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी शामिल किया जा सकता है।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

इनकम सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज

फैमिली आईडी के साथ-साथ इनकम सर्टिफिकेट भी जरूरी है, जिसे परिवार पहचान पत्र (PPP) के जरिए बनवाया जा सकता है।

इसके अलावा, लाभार्थी का आधार कार्ड और उसकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए। महिला या उनके पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। इसके लिए वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट या दसवीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज काम आएंगे।

बैंक खाता और आवेदन प्रक्रिया

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

लाडो लक्ष्मी योजना का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए आएगा। इसके लिए बैंक खाता फैमिली आईडी से लिंक होना चाहिए और पासबुक अपडेट होनी जरूरी है। आवेदन के समय पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment