रेवाड़ी, (Latest Rewari News) : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए, वे दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को दाखिला लेने संस्थान में उपस्थित होना होगा। संस्थान स्तर पर ही सभी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
रेवाड़ी आईटीआई में सीटें रिक्त
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कहा कि जिस भी संस्थान में जिन ट्रेड में सीटें रिक्त हैं, वहां दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन शुरू कर दिए जाएं। यह प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हो गई। विद्यार्थियों को तय तिथि से पहले पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवानी होगी, तभी एडमिशन कंफर्म माना जाएगा।
बता दें कि 4 राउंड काउंसलिंग, एक बार ऑन दा स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी संस्थानों में काफी सीटें रिक्त रह गई। सिर्फ फीटर, कोपा, इलेक्ट्रिशियन व कुछ ट्रेड में सीटें 70 फीसदी तक भर सकी है। बाकियों में स्थिति बेहतर नहीं है।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब 3 हजार सीटें हैं।
दाखिला लेकर न आने वालों को दिए जाएं निर्देश
पत्र में यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया, लेकिन निश्चित तिथि तक या उसके उपरांत भी रिपोर्ट नहीं कर रहे तो उनको नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए जाएं। अगर फिर भी विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रहता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद नाम काटते हुए रिक्त सीट पर नया दाखिला करने की प्रक्रिया की जाए।













