ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Maruti Suzuki Safety : 3 कारों ने मचाया धमाल! बीएनसीएपी में मिली 5-स्टार रेटिंग

On: September 28, 2025 8:01 AM
Follow Us:
Maruti Suzuki Safety : 3 कारों ने मचाया धमाल! बीएनसीएपी में मिली 5-स्टार रेटिंग
Join WhatsApp Group

Maruti Suzuki Safety 5-star BNCAP: नई दिल्ली | मारुति सुजुकी भारतीय कार बाजार में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है। पहले लोग इसकी कारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते थे, लेकिन अब कंपनी ने सबकी बोलती बंद कर दी है।

हाल ही में मारुति सुजुकी की तीन कारों ने भारत एनसीएपी (बीएनसीएपी) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर साबित कर दिया कि सुरक्षा के मामले में वह किसी से पीछे नहीं। इन कारों में नई जनरेशन की डिजायर, विक्टोरिस एसयूवी और इनविक्टो एमपीवी शामिल हैं। खास बात यह है कि डिजायर और विक्टोरिस ने ग्लोबल एनसीएपी टेस्ट में भी 5-स्टार रेटिंग पाई है।

मारुति सुजुकी अब टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है, जो अपनी सुरक्षित कारों के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं उन तीन मारुति कारों के बारे में, जिन्होंने बीएनसीएपी में शानदार प्रदर्शन किया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मारुति सुजुकी डिजायर Maruti Suzuki Safety

मारुति सुजुकी डिजायर भारतीय बाजार में सबसे पसंदीदा सेडान कारों में से एक है। पिछले साल लॉन्च हुई इसकी नई जनरेशन में आकर्षक डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे पुराने मॉडल से कहीं बेहतर बनाते हैं।

यह कार मारुति स्विफ्ट के समान इंजन से लैस है। डिजायर ने ग्लोबल एनसीएपी और भारत एनसीएपी दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा (एओपी) में 32 में से 29.46 अंक और बच्चों की सुरक्षा (सीओपी) में 49 में से 41.57 अंक हासिल किए।

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

मारुति की नई मिड-साइज़ एसयूवी विक्टोरिस कंपनी की एरेना सीरीज़ का हिस्सा है। यह किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

कीमत के मामले में यह मारुति ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच आती है। इसमें आधुनिक तकनीक और लेटेस्ट फीचर्स हैं, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं। हाइब्रिड तकनीक से लैस इस एसयूवी ने बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 32 में से 31.66 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं।

मारुति सुजुकी इनविक्टो

मारुति सुजुकी इनविक्टो कंपनी की फ्लैगशिप एमपीवी है, जिसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के रीबैज्ड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। यह कार टोयोटा और सुजुकी की ग्लोबल साझेदारी का नतीजा है।

बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में इनविक्टो ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की, जिसमें वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 32 में से 30.43 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 अंक मिले।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment