ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Morni Reserve Forest को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 दिसंबर तक अधिसूचना जारी

On: जून 22, 2025 12:34 अपराह्न
Follow Us:
Morni Reserve Forest को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 दिसंबर तक अधिसूचना जारी
Join WhatsApp Group

Morni Reserve Forest Big order of High Court, notification issued till 31 December: पहाड़ी व वन क्षेत्र मोरनी में 40 हजार किसानों के नौतोड़ जमीन के मालिकाना हक के मामले 5 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सीमांकन व न अन्य सभी काम फॉरेस्ट सेटलमेंट ऑफिसर 7 (एफएसओ) को करने के निर्देश दिए हैं।

मोरनी नौतोड़ जमीन के सीमांकन का काम एफएसओ ही करेंगे

चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल न की खंडपीठ ने एफएसओ को निर्देश दिए कि वह अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द से जल्द सौंपें। हरियाणा सरकार 31 दिसंबर तक मोरनी को रिजर्व फॉरेस्ट के रूप में नोटिफाई करे। खंडपीठ ने कहा कि मोरनी हिल्स चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के लिए फेफड़ों का काम करते हुए प्रमुख ग्रीन कवर प्रदान कर रहा है।

हाईकोर्ट ने एफएसओ को सर्वेक्षण, सीमांकन और मैप तैयार करने के लिए हरियाणा सरकार को आवश्यक दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है। एफएसओ को राजस्व अधिकारियों, वन अधिकारियों और सर्वे ऑफ इंडिया से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

इस मसले पर सरकार अब तक कहती आ रही है कि सीमांकन का काम राजस्व विभाग ही करेगा जबकि कोर्ट ने कहा कि यह काम एफएसओ का है।

विजय बंसल ने दायर की थी याचिका 

संस्था शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने इस संबंध में याचिका दायर कर कहा था कि इलाके के 40 हजार किसान भूमि का मालिकाना हक देने की मांग कर रहे हैं।

वन विभाग ने कोर्ट में 2018 में झूठा शपथपत्र देकर बताया था कि नीतोड़ की समस्या के समाधान के लिए वन विभाग ने रिटायर्ड आईएफएस ऑफिसर एमपी शर्मा को 2 वर्ष के लिए फॉरेस्ट सेटलमेंट अफसर नियुक्त कर दफ्तर समेत आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवा दी हैं और उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

कोर्ट को बताया गया कि 59,998 एकड़ भूमि अधिग्रहण का फैसला लिया गया था जिसके बाद कुल 50,807 एकड़ भूमि का वन क्षेत्र के लिए मुआवजा देकर अधिग्रहण किया गया। इसके बाद भूमि के मालिकाना हक पर विवाद हुआ था।

गैर वन गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी

हाईकोर्ट ने कहा कि अधिसूचना जारी होने तक मोरनी हिल्स क्षेत्र में सभी गैर-वन गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने हरियाणा के फॉरेस्ट विभाग के सेक्रेटरी को इन निर्देशों का अनुपालन करने के संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। अगली सुनवाई जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में तय की गई है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वे इस दौरान देखेंगे कि उनके निर्देशों का पालन किस हद तक किया गया है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment