ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Narwana Development Projects: हरियाणा में नरवाना के लिए बड़ी सौगात! सीएम सैनी ने 206 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया ऐलान

On: अगस्त 18, 2025 6:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
Narwana Development Projects: हरियाणा में नरवाना के लिए बड़ी सौगात! सीएम सैनी ने 206 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया ऐलान
Join WhatsApp Group

Narwana Development Projects: Big gift for Narwana in Haryana! CM Saini announced 19 projects worth 206 crores: नरवाना | हरियाणा के नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए 206.32 करोड़ रुपये की 19 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इनमें 37.25 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 169.07 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, जलापूर्ति और बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी।

नरवाना में ये बड़े काम हुए शुरू Narwana Development Projects

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

मुख्यमंत्री ने कई अहम परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें धरौदी से नरवाना-इस्माइलपुर लिंक रोड का 1.82 करोड़ रुपये में चौड़ीकरण, डबलैन से सच्चा खेड़ा तक सड़क का 1.43 करोड़ रुपये में सुदृढ़ीकरण और जींद जिले में नरवाना-समैण मार्ग पर 25 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा, इस्माइलपुर में 3.73 करोड़ रुपये से पेयजल पाइपलाइन और जलघर का सुधार, बिडराना में 3.50 करोड़ रुपये से नहर आधारित जलघर, सुलहेड़ा गांव में 1.21 करोड़ रुपये से फिरनी का निर्माण और नरवाना के भाणा बरहमन में 55.50 लाख रुपये से उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है।

नई परियोजनाओं का शिलान्यास

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

सीएम सैनी ने नरवाना में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें खानपुर से इस्माइलपुर तक 1.97 करोड़ रुपये में सड़क का चौड़ीकरण, कर्मगढ़ से लोन तक 1.77 करोड़ रुपये में नया संपर्क मार्ग और 16.44 करोड़ रुपये में 42.62 किमी लंबी 15 सड़कों की विशेष मरम्मत शामिल है।

इसके अलावा, नरवाना में 9.55 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग भवन और सड़क विश्राम गृह, कालवां गांव में 4.56 करोड़ रुपये से दो बूस्टिंग स्टेशन, धरोड़ी में 4.97 करोड़ रुपये से जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण और गढ़ी में 2.53 करोड़ रुपये से नहर-आधारित जल कार्यों का निर्माण शुरू होगा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment