ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

NEET 2025: चंडीगढ़ में 6 साल बाद पास प्रतिशत 70 से नीचे, क्या है गिरावट का राज?

On: जून 15, 2025 11:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
NEET 2025: चंडीगढ़ में 6 साल बाद पास प्रतिशत 70 से नीचे, क्या है गिरावट का राज?
Join WhatsApp Group

NEET 2025 Pass percentage below 70 in Chandigarh after 6 years, what is the secret behind the drop? नीट यूजी 2025 में इस बार चंडीगढ़ का पास पर्सेटेज 5.17% घटा है। इस बार का पास पसेंटेज 67.88% रहा, जबकि पिछले साल यह 73.05% था।

NEET 2025: चंडीगढ़ का हाल चौंकाने वाला! 

वर्ष 2020 से लेकर अब तक के आंकड़े देखें तो पहली पिछले सालों में टॉप-100 में रहे ट्राईसिटी के स्टूडेंट और मालप्रेक्टिस के कारण बार चंडीगढ़ का पास पर्सेटेज 70% से नीचे आया है। इस साल चंडीगढ़ से 2758 स्टूडेंट्स ने नीट के लिए रजिस्टर किया था। इनमें से 2675 अपीयर हुए और 1816 ने नीट क्वालिफाई किया।

वहीं, 2024 में 3579 ने रजिस्टर किया था, 3485 अपीयर हुए थे और 2546 ने क्वालिफाई किया था। इस बार टॉप 100 में ट्राईसिटी से केवल एक स्टूडेंट ही अपनी जगह बना पाई है। एआईआर-98 लेकर सेक्टर-32 चंडीगढ़ की नंदिका सरीन ने ट्राइसिटी में टॉप किया है। इस बार अनरिजर्ड कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर भी गिरा है।

2024 में अनरिजवर्ड कैटेगरी के लिए कट ऑफ स्कोर 162 था, जो इस साल घटकर 144 हो गया है। इस साल मुश्किल पेपर की वजह से टॉपर का स्कोर और कट ऑफ नीचे आ गया है।

पिछली बार 67 को मिला था एआईआर-1, इस बार सिर्फ एक

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

देशभर की बात करें तो इस बार एआईआर-1 पर सिर्फ एक, राजस्थान के महेश कुमार हैं। पिछले साल 67 स्टूडेंट्स ने एआईआर-1 हासिल किया था। नीट यूजी 2024 एग्जाम कथित अनियमितताओं विवादों में रहा था। इनमें कवेश्चन पेपर लीक होना, ग्रेस अंक देने में विसंगतियां और विशिष्ट एग्जामिनेशन सेंटर्स पर स्टूडेंट्स के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोप शामिल थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने से इनकार किया, लेकिन कुछ मुद्दों को स्वीकार किया, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने के लिए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का उपयोग शामिल है।

टॉप 100 में रहे ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स

• 2024 फेज-10 मोहाली के तेजस सिंह ने एआईआर-1 हासिल किया था।

• 2023 टॉप-100 में कोई नहीं, एआईआर-282 लेकर भानु अरोड़ा स्टेट टॉपर 2022 जीरकपुर के अर्पित नारंग ने एआईआर-7, चंडीगढ़ के यज्ञम सेठी ने एआईआर-59 हासिल की।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

• 2021 पंचकूला के सुयश अरोड़ा ने एआईआर-5, चंडीगढ़ की पवित सिंह ने एआईआर-23 हासिल की • 2020- चंडीगढ़ के गुरकीरत सिंह ने एआईआर 15 हासिल कर ट्राईसिटी में टॉप किया।

• 2019- इशान गुप्ता ने एआईआर-93, गौतम कौशल ने 96 रैंक लेकर टॉप-100 में जगह बनाई।

• 2018 महक अरोड़ा ने एआईआर-31, मेघा शर्मा ने एआईआर- 44, पारुल बेरी ने एआईआर 47 हासिल किया।

• 2017 भूपिन ठक्कर ने एआईआर- 76 हासिल किया • 2016- आरुषि जैन ने एआईआर-5, जपनूर कौर ने एआईआर-7, तानिश मोदी ने एआईआर 16 हासिल किया।

4-5 साल से नीट की जो तैयारी करवाई जा रही थी, उससे उलट था पेपर

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

रिजल्ट में गिरावट की वजह पर नीट एक्सपर्ट संजीव सिंह बताते हैं- पेपर इस बार उम्मीद से अधिक लेंथी था। पिछले चार-पांच साल से जो नीट की तैयारी करवाई जा रही थी, उससे उलट था। इस बार नीट 2025 में एम्स के लेवल का पेपर था। कोरोना काल में काफी कुछ बदला था। कुछ चैप्टर्स काट दिए गए थे।

इसके अलावा 200 मिनट में 180 सवाल हल करने होते थे। लेकिन इस बार सिलेबस तो वही था लेकिन समय 20 मिनट घटा दिया गया। स्टूडेंट्स को 180 मिनट में 180 सवाल हल करने थे। लेंथी होने के कारण स्टूडेंट्स सारे कवेश्चन अटेम्पट नहीं कर पाए।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment