Nepal Social Media Ban: Facebook, Instagram and X banned in Nepal! Government’s big decision due to non-registration!: काठमांडू: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नेपाल में बैन लगा दिया गया है।
यह जानकारी गुरुवार को नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दी। सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म्स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया है। आइए, इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी जानते हैं।
गैर-पंजीकृत सोशल मीडिया पर सख्ती Nepal Social Media Ban
नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (एनटीए) को आदेश दिया है कि वह उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच बंद कर दे, जो ‘सोशल नेटवर्क के उपयोग के प्रबंधन के लिए निर्देश, 2023’ के तहत अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं।
मंत्रालय ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि गैर-पंजीकृत सोशल मीडिया साइट्स को तब तक निष्क्रिय रखा जाएगा, जब तक वे पंजीकरण नहीं कर लेते। सरकार ने 28 अगस्त को इन प्लेटफॉर्म्स को पंजीकरण के लिए सात दिन की आखिरी समय सीमा दी थी, जो बुधवार रात को खत्म हो गई।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन
यह बैन नेपाल की सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और सोशल मीडिया के उपयोग को नियंत्रित करने वाले नियमों के आधार पर लगाया गया है।
दो हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि सभी ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, चाहे वे नेपाल के हों या विदेशी, उन्हें सक्षम प्राधिकारी के पास पंजीकरण कराना होगा। इसी आदेश का पालन करते हुए सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य गैर-पंजीकृत प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।










