ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nipun Test Panipat: दूसरी-तीसरी कक्षा के बच्चों का होगा ‘निपुण’ टेस्ट, 15-16 सितंबर को हिंदी-गणित की जांच!

On: September 3, 2025 4:19 PM
Follow Us:
Nipun Test Panipat: दूसरी-तीसरी कक्षा के बच्चों का होगा ‘निपुण’ टेस्ट, 15-16 सितंबर को हिंदी-गणित की जांच!
Join WhatsApp Group

Nipun Test Panipat, सिटी रिपोर्टर | पानीपत : पहली बार आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) के तहत जिले के 243 प्राइमरी स्कूलों में दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों के हिंदी भाषा व गणित विषय के ज्ञान का मूल्यांकन होगा। इसके आधार पर अंक दिए जाएंगे। सबसे अच्छे को निपुण की श्रेणी मिलेगी। पीजीटी (पोस्ट ग्रैजुएट टीचर) व टीजीटी (ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर) बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करेंगे, जिसमें हिंदी में शब्द, वाक्य एवं अनुच्छेद पढ़वाए जाएंगे। वहीं, गणित में संख्या पहचान, जोड़ और घटाव के सवाल पूछे जाएंगे।

एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर अनिल मलिक ने बताया कि ऐसी मूल्यांकन प्रक्रिया जिले में पहली बार होने वाली है। 15 सितंबर को हिंदी भाषा और 16 सितंबर को गणित विषय का मूल्यांकन होगा। हिंदी के मूल्यांकन के लिए 30 बच्चों पर एक शिक्षक होगा और गणित के मूल्यांकन के लिए 20 बच्चों पर एक शिक्षक होगा। इसके लिए पीजीटी व टीजीटी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मूल्यांकन की रिपोर्ट ऑनलाइन ‘निपुण टीचर्स एप पर अपलोड करनी होगी। यह मूल्यांकन उन बच्चों का होगा जो एमआईएस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। क्लस्टर स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार होगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

5 सितंबर तक पूरा होगा डेटा

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने इसी संबंध में एक बैठक भी ली, जिसमें डिप्टी डीईओ, एफएलएन कोऑर्डिनेटर, डीपीसी नीलम कुंडू, डाइट स्टाफ, खंड शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे। उन्हें 5 सितंबर तक शिक्षकों व स्कूली बच्चों की संख्या के अनुसार पूरा डेटा तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि राज्य स्तर पर डेटा भेजा जा सके। भारद्वाज ने कहा कि यह मूल्यांकन छात्रों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए है। इस दौरान यदि कोई कमियां पाई जाती हैं, तो उन्हें सुधारने के लिए विभाग काम करेगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

4 श्रेणियों में छात्रों को मिलेंगे अंक

अनिल मलिक ने बताया कि बच्चे किस तरह से हिंदी पढ़ते हैं, उन्हें क्या दिक्कत हो रही है या उन्होंने कितना सीखा है, इसकी जांच होगी। स्तर अच्छा मिलने पर बच्चे को निपुण श्रेणी में रखा जाएगा। थोड़ा कमजोर मिलने पर एल2 श्रेणी में, उससे कमजोर को एल। श्रेणी में रखेंगे। जिस बच्चे का शैक्षणिक स्तर बिल्कुल नीचे होगा, उसे सबसे नीचे की श्रेणी में रखा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment