ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

NIRF रैंकिंग 2025: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 32वें, पीजीआई 33वें, पंजाब यूनिवर्सिटी ने लगाई छलांग!

On: सितम्बर 5, 2025 12:20 अपराह्न
Follow Us:
NIRF रैंकिंग 2025: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 32वें, पीजीआई 33वें, पंजाब यूनिवर्सिटी ने लगाई छलांग!
Join WhatsApp Group

NIRF रैंकिंग 2025, चंडीगढ़ न्यूज : चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय ने NIRF रैंकिंग जारी की, जिसमें ट्राईसिटी के चार संस्थानों ने टॉप-100 में जगह बनाई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) 32वें, पीजीआई 33वें, पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) 57वें और आईजर मोहाली 70वें स्थान पर हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया, लेकिन रिसर्च में उसका स्कोर गिरा। आइए, जानते हैं इस बार की रैंकिंग का पूरा हाल।

पंजाब यूनिवर्सिटी की बढ़त, रिसर्च में गिरावट

पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस बार ओवरऑल रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाई। पिछले साल पीयू 60वें स्थान पर थी, इस बार 57वें स्थान पर पहुंची। इसका स्कोर 52.99 से बढ़कर 54.65 हो गया। स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी कैटेगरी में पीयू तीसरे स्थान पर रही, जो पिछले साल पांचवें नंबर पर थी। यूनिवर्सिटी कैटेगरी में भी यह 38वें से 35वें स्थान पर पहुंची। हालांकि, रिसर्च कैटेगरी में पीयू का स्कोर 49.73 से गिरकर 49.47 और रैंक 35 से 37 हो गया। मैनेजमेंट में स्कोर 46.31 के साथ रैंक 92 बरकरार है। फार्मेसी में पीयू का स्कोर 72.76 से बढ़कर 76.39 और रैंक 7 से 3 हो गया। नाइपर मोहाली की फार्मेसी रैंक 9 और स्कोर 70.96 रहा।

सीयू स्थिर, आईजर मोहाली का रैंक गिरा

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपनी ओवरऑल रैंक 32 बरकरार रखी। इसका स्कोर 58.30 से बढ़कर 59.55 हो गया। आईजर मोहाली का स्कोर 52.58 से 52.68 हुआ, लेकिन रैंक 64 से गिरकर 70 हो गया। चितकारा यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी कैटेगरी में 78वीं, फार्मेसी में 16वीं, आर्किटेक्चर में 38वीं, इंजीनियरिंग में 89वीं और मैनेजमेंट में 78वीं रैंक हासिल की। इनोवेशन में यह 11-50 बैंड में रही।

पीजीआई और जीएमसीएच का प्रदर्शन

पीजीआई चंडीगढ़ ने ओवरऑल रैंकिंग में 33वां स्थान और 59.15 स्कोर हासिल किया। मेडिकल कैटेगरी में इसका स्कोर बेहतर हुआ, लेकिन रैंक 2 बरकरार रहा। जीएमसीएच-32 ने एक पायदान सुधार के साथ 35वें से 34वें स्थान पर जगह बनाई। डेंटल कैटेगरी में पीयू का स्कोर और रैंक दोनों बेहतर हुए।

रिसर्च और संसाधनों में पीयू पीछे

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

पंजाब यूनिवर्सिटी टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्सेस में स्कोर 54.31 से 56.77, ग्रेजुएशन आउटकम में 74.01 से 80.37 और परसेप्शन में 17.34 से 17.42 हो गया। लेकिन रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस में स्कोर 68.50 से 65.11 और आउटरीच व इंक्लुसिविटी में 70.81 से 72.82 हो गया। सीयू, आईजर और पीजीआई ने भी अलग-अलग कैटेगरी में मिला-जुला प्रदर्शन किया।

टॉप-100 में चंडीगढ़ के दो कॉलेज

गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर-10 ने लगातार सातवें साल टॉप-100 में जगह बनाई। इसका स्कोर 62.18 और रैंक 35 है, जो पिछले साल 51 थी। जीजीडीएसडी कॉलेज, सेक्टर-32 का स्कोर 57.44 और रैंक 70 बरकरार रहा। डीएवी कॉलेज-10 और एमसीएम डीएवी 36 रैंक बैंड 101-200 में रहे, जबकि पीजीजीसीजी-11 को 201-300 बैंड में जगह मिली।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment