Open Book Exam CBSE: Open book exams will start in class 9 – know full details: CBSE ने 2023 में एक (pilot study) शुरू की थी जिसमें शिक्षकों और छात्रों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। अब 2026 से कक्षा 9 में हर टर्म के तीन पेन-पेपर एग्जाम में (open book exam) की सुविधा दी जाएगी। इसमें छात्र (language, mathematics, science, social science) जैसे विषयों में किताबें और नोट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को रटने की बजाय सोचने, विश्लेषण करने और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने की दिशा में प्रेरित करना है। प्रश्नों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वे (case study questions), (data analysis exam) और (application-based questions) पर आधारित हों।
पहले भी हुआ था प्रयोग Open Book Exam CBSE
CBSE ने इससे पहले 2014 में (open text based assessment – OTBA) के नाम से ओपन बुक परीक्षा का प्रयोग किया था। उस समय यह कक्षा 9 और 11 के कुछ विषयों में लागू किया गया था। हालांकि 2017-18 में इसे यह कहते हुए बंद कर दिया गया कि यह छात्रों में (critical thinking) को विकसित करने में सफल नहीं रहा।
अब नए ढांचे के साथ CBSE फिर से इस प्रणाली को लागू कर रहा है, और यदि यह सफल होती है तो इसे कक्षा 10, 11 और 12 में भी विस्तार दिया जा सकता है।
छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?
इस नई प्रणाली से छात्रों को परीक्षा के समय तनाव कम होगा क्योंकि वे किताबों और नोट्स का सहारा ले सकेंगे। साथ ही, यह उन्हें (analytical thinking) और (real world application) की ओर प्रेरित करेगा। यह बदलाव (CBSE education reform) की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
शिक्षकों का मानना है कि इससे छात्रों की समझ और सोचने की क्षमता में सुधार होगा। यह प्रणाली छात्रों को सिर्फ नंबरों की दौड़ से हटाकर ज्ञान की गहराई तक ले जाने का प्रयास है।













