ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paddy Scam: धान आया ही नहीं, फिर भी कटे लाखों गेटपास, कैथल में करोड़ों का घोटाला

On: नवम्बर 3, 2025 5:21 अपराह्न
Follow Us:
Paddy Scam: धान आया ही नहीं, फिर भी कटे लाखों गेटपास, कैथल में करोड़ों का घोटाला
Join WhatsApp Group

कैथल, (Kaithal Paddy Scam):  जिले की मंडियों में धान खरीद और गेटपास काटने में बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। आरोप है कि धान मंडी में आया ही नहीं, लेकिन फर्जी गेटपास बनाकर करोड़ों रुपये लूट लिए गए। उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम की विशेष टीमें जांच में जुट गई हैं। मंडी सचिव और खरीद एजेंसियां कठघरे में हैं।

पिछले साल से ज्यादा आवक, लेकिन रकबा कम!

आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इस बार 8,90,478 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक दर्ज हुई, जो पिछले साल से एक लाख टन ज्यादा है। लेकिन कृषि विभाग कहता है कि इस साल धान का रकबा पिछले साल से कम था। इससे साफ जाहिर है कि दूसरे राज्यों से धान लाकर या बिना धान आए फर्जी पर्चियां बनाई गईं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

भाकियू का आरोप

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने खुलकर आरोप लगाया कि कैथल, ढांड और चीका मंडियों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है। बिना धान आए फर्जी गेटपास काटे गए, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ। किसानों से कम दाम पर धान खरीदा गया और एमएसपी पर बेचकर मुनाफा कमाया गया। रतन मान बोले, “आढ़ती, मंडी सचिव, मिलर और एजेंसियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।”

1.40 लाख गेटपास, लेकिन कहां है धान?

सोमवार शाम साढ़े तीन बजे तक 8,86,289 मीट्रिक टन धान सरकारी एजेंसियों ने खरीदा। कुल 1,40,666 गेटपास जारी हो चुके हैं। सीजन शुरू होते ही शिकायतें आईं कि किसानों को कच्ची पर्ची देकर कम रेट पर धान लिया गया और बाद में अंतर की राशि मांगी गई।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

जांच में जुटीं टीमें

एसडीएम अजय सिंह ने बताया कि हर पहलू से जांच चल रही है। प्राथमिक जांच में रकबे और आवक में विसंगति मिली है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। फिलहाल टीमें दिन-रात लगी हुई हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment