ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panchkula: गणपति विसर्जन में जान जोखिम में, तेज बारिश के बाद भी घग्गर नदी में उमड़ी भीड़!

On: September 1, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Panchkula: गणपति विसर्जन में जान जोखिम में, तेज बारिश के बाद भी घग्गर नदी में उमड़ी भीड़!
Join WhatsApp Group

Panchkula Ganpati Visarjan (पंचकूला) : मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी होने के बावजूद रविवार को पंचकूला की घग्गर नदी में गणपति विसर्जन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोग न केवल नदी किनारे पहुंचे, बल्कि अपनी गाड़ियों समेत नदी के अंदर तक उतर गए। विसर्जन के दौरान कई लोग फोटो खिंचवाते दिखे, वहीं कुछ युवक तो नदी के बीचोंबीच जाकर तैरने लगे।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो पुलिस का कोई अधिकारी मौजूद था और न ही प्रशासन की ओर से कोई कर्मचारी, जो लोगों को इस खतरनाक लापरवाही से रोक सके। यह स्थिति लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती थी।

खतरे के बावजूद लापरवाही: रविवार सुबह में घग्गर नदी में करीब 5 हजार क्यूसेक से ज्यादा के पानी आया था। पानी का बहाव काफी तेज था, इसके बावजूद बच्चे और युवक उसमें नहा रहे थे। देर शाम 7 बजे के बाद भी नदी में पानी का लेवल 3 हजार क्यूसेक के आसपास बना रहा।

लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है

डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया 'Dual OTP' सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 
डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया ‘Dual OTP’ सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 

रविवार को कौशल्या डैम में पानी का लेवल 414 मीटर दर्ज किया गया। डैम से रेगुलर अंतराल पर करीब 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे घग्गर नदी का बहाव और तेज हो गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अलर्ट के दौरान नदी व नालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और लोगों को पानी में उतरने से रोका जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी और नालों में इस तरह उतरना बेहद खतरनाक है। हाल के दिनों में घग्गर नदी में तेज बहाव के कारण कई लोग डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस ने कोई ठोस रोकथाम नहीं की।

पंचकूला में कितनी बारिश?

पिछले 24 घंटों में पंचकूला और आसपास के इलाकों में बारिश का आंकड़ा इस तरह रहा:

Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका
Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका

पंचकूला: 15 एमएम
कालका: 20 एमएम
रायपुररानी: 10 एमएम
बरवाला: 8 एमएम
मोरनी: 15 एमएम
कुल: 68 एमएम

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन तेज बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। सोवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं मंगलवार को भी तेज बारिश हो सकती है।

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर

Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है 'मर्दों का बाजार'? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच
Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है ‘मर्दों का बाजार’? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच

बारिश के दौरान कोई भी व्यक्ति पंचकूला के नदी, नालों सहित जलभराव के नजदीक न जाएं। जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें। नदी में नहाने या खेलने जैसी गतिविधियों से बचें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0172-2582100 या 7508324900 पर तुरंत संपर्क करें।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment