ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panchkula Heavy Rainfall 2025: पंचकूला में बारिश से नदियों में उफान, रास्ते डायवर्ट!

On: सितम्बर 2, 2025 2:11 अपराह्न
Follow Us:
Panchkula Heavy Rainfall 2025: पंचकूला में बारिश से नदियों में उफान, रास्ते डायवर्ट!
Join WhatsApp Group

Panchkula Heavy Rainfall 2025 (पंचकूला) : 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण पंचकूला के नदी नालों में पानी का लेवल बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे यानि कि मंगलवार को खराब मौसम व बारिश की संभावना बताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को लोगों को बारिश से रहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को तेज बारिश को देखते हुए जिला के कुछ स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। तेज बारिश के कारण जिले में कई सड़कों के डैमेज होने छगर नदी के कारण पंचकूला पुलिस द्वारा रूट को डायवर्ट किया गया है।

सेक्टर-19 के हाउसिंग बोर्ड के मकानों के सामने करीब डेढ़ फुट से ज्यादा पानी भर जाने के कारण मौके पर नगर निगम की टीम और फायर विभाग की टीम को बुलाया गया। बरवाला बस स्टैंड से बरवाला बाईपास, सुखोमाजरी बाईपास से नवां नगर टी प्वाइंट, पिंजौर के मल्लाह मोड़ से परवाणु बॉर्डर तक, मौली से प्यारेवाला मार्ग और मट्टावाला से त्रिलोकपुर मोड़ तक सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं।

इन रूटों को डायवर्ट किया गया

अलीपुर से खटौली के रास्ते में बने पुल का हिस्सा तेज बारिश में कट कर बह चुका है। ऐसे में लोग मौली से रायपुररानी होकर मट्टावाला से होते हुए खटोली जा सकते हैं। मीली से बरवाला के रास्ते में बना पुल डैमेज हो चुका है, जिसके कारण रास्ते को बंद करना पड़ा। जब तक पुल का मरम्मत नहीं हो जाता तब तक डेराबस्सी रोड से होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर

बारिश के दौरान कोई भी व्यक्ति पंचकूला के नदी, नालों सहित जलभराव के नजदीक न जाएं। जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखो नदी में नहाने या खेलने जैसी गतिविधियों से बचें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0172-2562135 या 7508324900 पर तुरंत संपर्क करें।

पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग इमरजेंसी में 0172-2562135 पर कॉल कर बाढ़ से संबंधित या बारिश से संबंधित किसी आपातकालीन परिस्थिति की जानकारी दे सकते हैं।

फुटब्रिज पुल नदी के तेज बहाव में बहा

तेज बारिश के कारण मोरनी ब्लॉक की टीपरा व नाईटा दो पंचायतों को जोड़ने वाले लोहे का फुटब्रिज पुल नदी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गया। वहीं पुल के किनारे खड़े किसान की बाइक भी पानी के बहाव में बह गई। बारिश में कई मकान टूट गए, कई गांवों के रास्ते खराब हो गए हैं। सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ने से बस खाई की तरफ चली गई थी, लेकिन समय रहते चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर रिहोड़ गांव के नजदीक टांगरी नदी पर बने पुल की बचाव दीवारें ढह गई है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

घग्गर नदी के आसपास बच्चे और अन्य लोग घूमते दिखे

बारिश से सोमवार की सुबह पिंजौर में कौशल्या डैम और पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार की सुबह डैम में पानी का लेवल करीब 475 मीटर था। जिसके कारण डैम से करीब 1000 क्यूसिक से ज्यादा पानी घुग्गर नदी में छोड़ना पड़ा। डैम का डेंजर लेवल 478 मीटर है। पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाए गए।

सिंचाई विभाग के मुताबिक घग्गर नदी में सोमवार की सुबह से 25 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी आया। पानी का बहाव काफी तेज था और चेतावनी बोर्ड लगा होने के बावजूद नदी के आसपास बच्चे व अन्य लोग मौजूद दिखे।

डीसी ने की मंगलवार को जिले के कई स्कूलों को बंद करने की घोषणा

बारिश को देखते हुए मंगलवार 2 सितंबर को डीसी मोनिका गुप्ता द्वारा जिला के पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। डीसी ने मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल कल बंद करने को कहा है। इनमें बरवाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला, परवाला, जीएसएसएस और एचपीएस कोट, जीएसएसएस जलौली, जीपीएस अलीपुर टाउन, जीपीएस और जीएमएस नग्गल,
जीपीएस महा वाला, जीपीएस और जीएमएस खगेसरा, जीपीएस अलीपुर, जीपीएस कनौली, जीपीएस खेतपराली, जीएमएसएसएस और जीएमएस बतौड व टिब्बी के स्कूल, पिंजौर ब्लॉक के जीपीएस और जीएमएस प्रेमपुरा, जीएसएसएस भोरिया, जीएसएसएस और जीपीएस भरगोदाम, जीपीएस बनोई व गोदाम, जीपीएस और जीएचएस बुर्जकोटिया, जीपीएस अंबवाला, जीएमएस नाडा साहिब समेत अन्य स्कूल शामिल हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment