ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पानीपत में जच्चा-बच्चा को बड़ी राहत! 31 दिसंबर को CM शुरू करेंगे Panipat MCH Wing!

On: अगस्त 29, 2025 6:38 अपराह्न
Follow Us:
पानीपत में जच्चा-बच्चा को बड़ी राहत! 31 दिसंबर को CM खोलेंगे Panipat MCH Wing!
Join WhatsApp Group

Panipat MCH Wing (पानीपत) : जिलेवासियों को एमसीएच (मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग का काम दो साल देरी से चल रहा है। अब फाइनली एमसीएच विंग के उद्घाटन की आधिकारिक 31 दिसंबर तारीख आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी विंग का उद्घाटन करेंगे। अब स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी इसकी तैयारियों में जुटा है।

विंग का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सिविल सर्जन डा. विजय मलिक ने बुधवार को विंग का निरीक्षण भी किया है। फिलहाल यहां फिटिंग का काम चल रहा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक विंग पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।

कॉरिडोर का काम शुरू

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

इसके बाद एमसीएच विंग व जिला नागरिक अस्पताल के बीच अब कॉरिडोर का काम शुरू होगा। इसके लिए भी अब अलग से टेंडर होगा। एमसीएच विंग व जिला नागरिक अस्पताल के बीच दूरी लगभग 50 मीटर है।

एमसीएच विंग की बिल्डिंग का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होना था, लेकिन बिल्डिंग के टेंडर में देरी और भुगतान में देर होने से काम में देरी हुई है। 2021 में कुरुक्षेत्र की निजी कंपनी ने एमसीएच विंग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया था। अब तक विंग का ढांचा पूरा तैयार हो चुका है।

एमसीएच विंग शुरू होने पर जिला नागरिक अस्पताल 300 बेड का होगा। फिलहाल 200 बेड का सिविल अस्पताल है और 100 बेड की एमसीएच विंग बनाई जा रही है। विंग पंचकूला की तर्ज पर बनाई जा रही है। बिल्डिंग 23 हजार 425 वर्ग फीट में बनाई जा रही है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

विंग में यह सुविधाएं होंगी Panipat MCH Wing में

प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं को रखने के लिए बेड होंगे। प्रसव संपन्न कराने के लिए 20 टेबल होंगी। प्रसव उपरांत 48 से 72 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के लिए जच्चा-बच्चा के लिए पर्याप्त बेड होंगे। महिला ओपीडी, शिशु रोग ओपीडी, स्पेशल न्यू बॉर्न चाइल्ड केयर यूनिट (एसएनसीयू) बनेगी। एक ऑपरेशन थियेटर भी बन सकता है।

पानीपत सिविल सर्जन डा. विजय मलिक ने बताया कि एमसीएच विंग के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा हो गया है। 31 दिसंबर को विंग का उद्घाटन होगा। आधिकारिक तारीख आ गई है। विंग का निरीक्षण कर खामियों को पूरा कराया जा रहा है। विंग शुरू होने से जच्चा-बच्चा को एक ही छत के नीचे इलाज मिलेगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment