ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat News: पानीपत में डेंगू और मलेरिया के 400% बढ़े मामले, फॉगिंग भी बेकार, जानें बचाव के तरीके!

On: September 7, 2025 6:11 PM
Follow Us:
Panipat News: पानीपत में डेंगू और मलेरिया के 400% बढ़े मामले, फॉगिंग भी बेकार, जानें बचाव के तरीके!
Join WhatsApp Group

Panipat News (पानीपत) । बरसाती सीजन जल्दी शुरू और लंबा चलने के कारण डेंगू और मलेरिया के केस इस बार बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार जुलाई-अगस्त में डेंगू के पांच गुना और मलेरिया के तीन गुना केस बढ़े हैं। 2024 में इन दो महीने में डेंगू के सिर्फ 3 केस आए थे, लेकिन इस वर्ष इन दो महीने में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 15 पहुंच चुका है। इस तरह से डेंगू के केस में 400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

डेंगू-मलेरिया के लक्षण व बचाव

वहीं, मलेरिया की बात करें तो 2024 के जुलाई-अगस्त में तो मलेरिया का एक भी केस नहीं आया था। इस बार इन दो महीने में मलेरिया के 3 केस आ चुके हैं। इस तरह मलेरिया में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी बड़ी वजह मच्छरों का पनपना है। न तो पानी की निकासी का बेहतर इंतजाम है और न ही सफाई का और ठंड लगना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी, पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द, मतली और
उल्टी, पीलिया और एनीमिया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

डेंगू के लक्षण

तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान और कमजोरी, मतली और उल्टी, मसूड़ों से खून आना त्वचा पर छोटे-छोटे लाल धब्बे और तेज पेट दर्द।

बचाव के लिए क्या करें?

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

घरों व आसपास में साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। पानी के जमा होने वाले स्थानों जैसे गमलों, कूलरों और टायरों को नियमित रूप से
साफ करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, रेपेलेंट और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

इसलिए बढ़ रहे मामले

नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि बारिश जल्दी होने के कारण मामलों में वृद्धि नजर आ रही है। आशा वर्कर और स्वास्थ्य निरीक्षक गांव-गांव और घर-घर में जाकर डेंगू व मलेरिया की जांच कर रहे हैं। डेंगू की एनएस-1 जांच केवल सिविल अस्पताल की लैब में होती है। इस वर्ष अब तक 1600 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा फीवर सर्वे भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लोगों के रक्त सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment