Paris wrestling: Anant Panghal became the pride of India by winning the gold medal – Historic victory in Hungary Ranking Series: अंतिम पंघाल गोल्ड मेडल जीतकर फिर एक बार देश को गौरवान्वित कर गई हैं।
हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव भगाना की यह बेटी अब इंटरनेशनल स्टेज पर भारत की पहचान बन चुकी है। हंगरी में आयोजित (ranking series 53kg) में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए रूस की नतालिया मलिशेवा को 7-4 से शिकस्त दी और भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। (gold medal Hungary)
यह इस साल का उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इससे पहले मई में उलानबातार ओपन में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उनके जीतने का जज्बा और हुनर हर मुकाबले में साफ दिखाई देता है।
ओलंपिक रीमैच में दिखाया असली दम Paris wrestling
अंतिम पंघाल ने पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालिफिकेशन के एक अहम मुकाबले में तुर्किये की जेनेप येतगिल को 10-0 से हराकर अपने पुराने हार का बदला लिया। पिछले साल वह इसी स्कोर से हार गई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने जबर्दस्त वापसी की। (Olympic qualification, Paris 2024 wrestling)
इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने अमेरिका की फेलिसिटी के टेलर को भी 10-0 से हराया। दो बार की जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन पंघाल ने अपनी क्षमता को फिर सिद्ध किया। इस जीत से उन्हें विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में बेहतर वरीयता मिलेगी, जो सितंबर में क्रोएशिया में होगी।
पिता के सपनों की उड़ान बनी बेटी
जब गांव में कोच नहीं मिला, तो अंतिम के पिता ने बेटी का भविष्य संवारने के लिए हिसार में घर बसाया। तीन साल तक किराये के मकान में रहकर उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को पाल पोस कर ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
अंतिम अब U20 एशियन चैंपियनशिप, जूनियर नेशनल्स, और U23 एशियन चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल लाकर अपने माता-पिता के त्याग को सफल बना रही हैं। उनकी मेहनत की गूंज अब पूरी दुनिया सुन रही है। (Indian female wrestler, U23 wrestling, junior wrestling champion)













