Performance of Chandigarh in JEE Advanced After 2017 and 2018, not a single student could achieve AIR-1: चंडीगढ़ पिछले 7 साल से जेईई एडवांस में ट्राईसिटी से कोई भी एआईआर 1 हासिल नहीं कर पाया है। हालांकि साल 2017 और 2018 में लगातार 2 साल तक जेईई एडवांस में ट्राईसिटी से ही ऑल इंडिया टॉपर थे।
2017 में पंचकूला भवन विद्यालय के स्टूडेंट रहे पंचकूला निवासी सर्वेश महतानी और 2018 में इसी स्कूल के स्टूडेंट रहे चंडीगढ़ सेक्टर 15 निवासी प्रणव गोयल ने एआईआर हासिल किया था। इसके बाद से अब तक एआईआर 1 पर कोई जगह नहीं बना पाया है। एक्सपर्ट सदानंद वाणी ने कहा कि टॉप पर आने के लिए तैयारी बहुत पहले से शुरू करने की जरूरत होती है। देखा गया है कि जो स्टूडेंट्स 7वीं या 8वीं से जेईई की तैयारी शुरू कर देते हैं, वे अच्छा रैंक लेने में कामयाब हो रहे हैं।
JEE Advanced किस साल कितने रहे टॉप-100 में
• 2017 – ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले सर्वेश के अलावा आशीष ने ऑल इंडिया 7वां रचित बंसल ने प्रवां, शशिजी गुप्ता ने 30वां, मंथन जिंदल ने 32वां, हिमांशु शियोराण ने 59वां, सक्षम दुल ने 66वां और शिवम बंसल ने 68वां रैंक हासिल किया था।
• 2018 – ऑल इंडिया टॉपर प्रणव गोयल के अलावा तीन अन्य टॉप 100 में थे। इनमें नील आर्यन गुप्ता ने 10वां, साहिल सूद ने 36वां और अनीश गर्ग ने 52वां रैंक हासिल किया था।
•2019- सिर्फ एक स्टूडेंट यतिन जिंदल ने 94वां रैंक हासिल कर टॉप 100 में जगह बनाई थी। • 2020 – भवन विद्यालय पंचकूला के स्टूडेंट ध्वनित बेनिवाल ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक- 10 हासिल किया था। इनके अलावा गुरप्रीत सिंह वाधवा 23वां रैंक, हेमंक बजाज 71वां, कार्तिक शर्मा 87वां और तानिश टुटेजा ने ऑल इंडिया 96वां रैंक हासिल किया था।
• 2021 – ऑल इंडिया 8वां रैंक लेकर चैतन्य अग्रवाल ट्राईसिटी टॉपर थे। 26वां रैंक लेकर गुरअमृत सिंह दूसरे और रैंक 30 लेकर खुशांग सिंगला तीसरे नंबर पर थे।
• 2022- एआईआर 42 हासिल कर चिन्मय खोकर ट्राईसिटी टॉपर बने आईआर 48 हासिल कर हर्ष जाखड़ दूसरे नंबर पर रहे थे। एआईआर 50 हासिल कर अनिरुद्ध गर्ग तीसरे, 60 हासिल कर निवेश अग्रवाल चौथे नंबर पर थे। जुड़वा भाईयों में एआईआर 69 हासिल कर सौमिल बंसल 5वें और सौम्या बंसल 6वें नंबर पर रहे थे।
• 2023 – राघव गोयल ट्राईसिटी टॉपर बने थे। मौलिक जिंदल दूसरे तो काम्यक चानना तीसरे नंबर पर रहे थे। हर्ष टाया ने एआईआर 68 हासिल किए थे।
• 2024 – वेदांत सैनी ने एआईआर 14 तो मयंक जैन ने हासिल किया थाएआईआर 68 किया था।













