ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pinjore Mango Mela 2025: मैंगो मेला 2025 पंचकूला में 1000 किस्म के आमों का जादू, दिल्ली से टक्कर!

On: जुलाई 4, 2025 6:26 अपराह्न
Follow Us:
Pinjore Mango Mela 2025: मैंगो मेला 2025 पंचकूला में 1000 किस्म के आमों का जादू, दिल्ली से टक्कर!
Join WhatsApp Group

Pinjore Mango Mela 2025 Magic of 1000 varieties of mangoes in Panchkula, competition with Delhi: पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में 32वां मैंगो मेला 4-6 जुलाई के बीच आयोजित किया जाना है। हरियाणा हॉर्टिकल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट ने इसके लिए करीब 1.25 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इस बार टूरिज्म डिपार्टमेंट 80 लाख, तो हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट 40 लाख रुपए खर्च कर रहा है। मेले में हरियाणवी हिंदी और पंजाबी कलाकारों को बुलाया गया है।

Pinjore Mango Mela 2025: पिंजौर में 1000 किस्म के आमों का जादू

हालांकि इनमें न तो पंजाबी इंडस्ट्री का कोई बड़ा नाम है, न ही बॉलीवुड के बड़े कलाकार। ऐसे में तीन दिवसीय मैंगो मेले में लोगों की भीड़ जुटाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरी बड़ी वजह है 4-6 जुलाई को ही पहली बार दिल्ली में भी मैंगो मेले का आयोजन किया जा रहा है। आम के कई किसान दिल्ली में आयोजित मेले में भाग लेने जा सकते हैं। इन्हीं तीन दिनों में अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट का सम्मेलन भी गुरुग्राम में होने जा रहा है। इन वजहों से मेले में भीड़ कम देखने को मिल सकती है।

हरियाणा सरकार के मैंगो मेले के आयोजन से पहले होने वाली मीटिंग में हर बार जगह को लेकर चर्चा होती है। अधिकारियों ने कई बार मेले के आयोजन के लिए जगह की कमी का मुद्दा उठाया है। जगह ज्यादा होगी तो देश के अलग-अलग राज्यों से ज्यादा से ज्यादा आम किसानों को बुलाया जा सकेगा। इसके बावजूद अभी तक इस मसले पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। पिंजौर गार्डन कुल 55 एकड़ में है, जहां करीब 1000 पेड़ लगे हुए हैं। इनमें आम के 700 पेड़ हैं, बाकी लीची व अन्य फलों के हैं।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

नायब व मनोहर आम होगा खास

पंचकूला के डिस्ट्रिक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर अशोक कौशिक ने बताया- करीब 1000 आमों की वैराइटी देखने को मिलेगी। खासकर यूपी के ‘नायब’ और ‘मनोहर’ आम भी देखने को मिलेंगे। पहली बार किसान मेले में अपने आम बेच सकेंगे। इसके लिए 20 स्टॉल अलग से लगाए गए हैं। 16 किसान
अब तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस बार आम से बनने वाले डिश का लाइव सेशन होगा। लोग इसे देख सकेंगे और भाग भी ले सकेंगे।

हरियाणवी सिंगर सौरभ अत्री की प्रस्तुति

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट के जीएम आशुतोष राजन ने बताया- 4 जुलाई – सारेगामा विनर रिंकू कालिया हिंदी गानों की प्रस्तुति देंगी। हरियाणवी सिंगर सौरभ अत्री रागिनी प्रस्तुत करेंगे। 5 जुलाई क्लासिकल सिंगर सुभाष घोष और हरियाणवी फोक सिंगर अंशु शर्मा की प्रस्तुति ।
6 जुलाई इंडियन आइडल प्रतिभागी व क्लासिकल सिंगर विपुल मेहता और फोक म्यूजिक सेंसेशन महावीर सिंह गुड्डू की प्रस्तुति ।

34 साल पहले थी शुरुआत

पिंजौर गार्डन में मैंगो मेले की शुरुआत 1992 में हुई थी। तब हरियाणा हॉर्टिकल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सिर्फ 2 लाख के बजट में आयोजन किया था। उस समय लोकल हरियाणवी गायक ने मेले में प्रस्तुति दी थी। सतिंदर सरताज और विनोद राठौर ही बड़े नाम मैंगो मेले में ज्यादा लोगों की भीड़ न आने की एक वजह है बड़े पंजाबी या बॉलीवुड कलाकारों को न बुलाना। अब तक के मैंगो मेले के आयोजन देखें तो पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज और बॉलीवुड गायक विनोद राठौर ही बड़े नाम नजर आते हैं। 2024 में विनोद राठौर आए थे।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment