ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sukhna Lake का पानी बढ़ाने का प्लान तैयार! गाद निकालें या 2 फुट ऊंचाई बढ़ाएं, जल्द अप्रूवल!

On: September 8, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Sukhna Lake का पानी बढ़ाने का प्लान तैयार! गाद निकालें या 2 फुट ऊंचाई बढ़ाएं, जल्द अप्रूवल!
Join WhatsApp Group

Sukhna Lake Management Plan, (चंडीगढ़) : चंडीगढ़ की खूबसूरत मैनमेड लेक सुखना का पानी स्टोरेज बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है। हर साल बारिश के साथ लेक में ढेर सारी गाद आ जाती है। पानी रहते गाद निकालना मुश्किल होता है, इसलिए जब लेक का कोई हिस्सा पूरी तरह सूख जाए, तभी गाद साफ की जाती है।

अब प्रशासन ने लेक के लिए इंटीग्रेटेड सुखना मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। इसे जल्द ही वैटलैंड अथॉरिटी की मीटिंग में अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। इस प्लान से लेक की कंजर्वेशन के साथ वॉटर स्टोरेज कैपेसिटी भी मेंटेन रहेगी। सुखना लेक की वॉटर स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाने के लिए दो विकल्प सुझाए गए हैं।

इन दोनों पर काम शुरू करने से पहले बड़े तकनीकी संस्थानों से स्टडी करानी होगी। पहला विकल्प ये है कि पानी रहते हुए गाद निकाली जाए। इस पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। कुछ बड़ी झीलों में इसी तरह गाद हटाने के प्रोजेक्ट की स्टडी की गई थी। लेकिन सुखना छोटी है, इसलिए यहां पहले सहमति नहीं बनी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

पहले भी हुआ हाइट बढ़ाने का काम

अफसरों के मुताबिक 2002-2003 के दौरान लेक के रेगुलेटरी एंड की हाइट को दो फुट तक बढ़ाया गया था। इससे लेक की वॉटर होल्डिंग कैपेसिटी करीब 27 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। उस समय भी प्रशासन के इस प्रपोजल का कई एक्सपर्ट्स ने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इससे फ्लडिंग का खतरा बढ़ सकता है।

इसलिए पहले एक्सपर्ट की सलाह के हिसाब से काम किया जाना चाहिए। दरअसल, दो फुट हाइट बढ़ाने से गाद निकाले बिना ही वॉटर होल्डिंग कैपेसिटी 20 प्रतिशत या इससे ज्यादा बढ़ाई जा सकती है। लेकिन इस विकल्प में भी समस्या है हाइट बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा खर्चा करना पड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

लेक की समस्याओं को सुलझाने के लिए ये मैनेजमेंट प्लान

प्रशासन ने वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) के साथ मिलकर ये मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। सुखना की गाद से लेकर जंगली घास और एन्क्रोचमेंट की समस्याओं को हल करने के लिए ये प्लान है। वॉटर होल्डिंग कैपेसिटी बढ़ाने के अलावा कैचमेंट एरिया की प्रोटेक्शन के प्रावधान भी हैं। चंडीगढ़ प्रशासक की अध्यक्षता में वैटलैंड अथॉरिटी की मीटिंग होगी। इसमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment