ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Player Death: हरियाणा में 16 साल के खिलाड़ी की मौत पर कार्रवाई तेज लापरवाही विवाद बढ़ा

On: November 29, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Player Death: हरियाणा में 16 साल के खिलाड़ी की मौत पर कार्रवाई तेज लापरवाही विवाद बढ़ा
Join WhatsApp Group

Player Death: हरियाणा में 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत को लेकर मोहनलाल बड़ौली ने बड़ी लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सरकार ने सभी खेल स्टेडियमों की जांच शुरू की। हरियाणा खिलाड़ी मौत.

16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत पर सख्त रुख जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज Player Death

मोहनलाल बड़ौली बोले यह बेहद गंभीर लापरवाही
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने 16 साल के खिलाड़ी की मौत पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे बेहद बड़ी लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई तय है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

यह बयान उन्होंने जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान दिया।

सभी खेल स्टेडियमों की जांच शुरू

बड़ौली ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से सरकार और संगठन ने सीख ली है।
उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश भर के सभी खेल स्टेडियमों की व्यवस्थाओं की तुरंत जांच कराई जा रही है।
उन्होंने उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी जिन्होंने खिलाड़ियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई काम नहीं किया।
बड़ौली ने स्पष्ट कहा कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर भी सख्त कदम सुनिश्चित किए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

कांग्रेस पर तीखा हमला

राजनीतिक चर्चा के दौरान बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में खानदानी प्रधान होते हैं, जबकि बीजेपी में अंतिम पंक्ति में खड़ा कार्यकर्ता भी सम्मान पाता है।

उन्होंने कहा कि यही बीजेपी को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाता है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

सात जिलों में बगावत की खबरों पर सफाई

हाल ही में सात जिलों के जिलाध्यक्षों में कथित बगावत की खबरें सामने आई थीं।
इस पर बड़ौली ने साफ कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की बगावत नहीं है।
उन्होंने इसे कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment