PM Vidyalakshmi Yojana: Now students will get guarantor free education loan started in Haryana University: (पीएम विद्यालक्ष्मी योजना हरियाणा विश्वविद्यालय) के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) ने इस योजना को नए सत्र से लागू कर दिया है। अब मेधावी छात्र बिना किसी गारंटर के उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना भारत सरकार द्वारा नवंबर 2024 में शुरू की गई थी, जिसे जीजेयू ने अपने छात्रों के लिए सत्र 2025 से लागू किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग झंझटों से मुक्त करना और उन्हें (guarantor free education loan) उपलब्ध कराना है।
पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया, अब नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर PM Vidyalakshmi Yojana
इस योजना के तहत छात्र को अब बैंक की कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। (digital loan application) के माध्यम से छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें बस फॉर्म भरना है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
छात्र का पोर्टल पर लॉगिन बन जाएगा, जिससे वह अपने ऋण आवेदन का स्टेटस (loan status check online) डैशबोर्ड पर देख सकता है। ऋण स्वीकृति की जानकारी उन्हें एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से मिलेगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और छात्र अनुकूल है।
कुलपति ने दी जानकारी, छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि यह योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब उन्हें (education loan without guarantor) आसानी से मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के पूरी कर सकेंगे।
इस योजना से न सिर्फ छात्रों को राहत मिलेगी, बल्कि उच्च शिक्षा को लेकर उनकी चिंता भी कम होगी। विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित किया है कि हर योग्य छात्र को इस योजना का लाभ मिले।











